विदेश की खबरें | इमरान ने आईएमएफ से सरकार की बातचीत से पहले चुनाव का ‘ऑडिट’ कराने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) को एक पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि वह उनके देश के साथ राहत पैकेज को लेकर वार्ता से पहले, आठ फरवरी को हुए संसदीय और प्रांतीय चुनावों में धांधली का पता लगाने के वास्ते कम से कम 30 प्रतिशत सीट का ‘ऑडिट’ कराए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 29 फरवरी पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) को एक पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि वह उनके देश के साथ राहत पैकेज को लेकर वार्ता से पहले, आठ फरवरी को हुए संसदीय और प्रांतीय चुनावों में धांधली का पता लगाने के वास्ते कम से कम 30 प्रतिशत सीट का ‘ऑडिट’ कराए।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के 71 वर्षीय संस्थापक ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह पाकिस्तान स्थित आईएमएफ से आग्रह करेंगे कि वह किसी भी तरह की राहत देने से बचे, क्योंकि अधिकारियों ने उनकी पार्टी को सत्ता में आने से रोकने के लिए चुनावी नतीजों में धांधली की है।

जेल में बंद इमरान द्वारा नामित पार्टी अध्यक्ष गौहर अली खान ने पार्टी महासचिव उमर अयूब खान के साथ बुधवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पत्र लिखे जाने की पुष्टि की, लेकिन इसकी सामग्री बताने से इनकार किया ।

‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ ने इमरान खान के मार्गदर्शन में पार्टी प्रवक्ता रऊफ हसन द्वारा आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टलीना जॉर्जिवा को लिखे पत्र की प्रति देखी है।

इसकी शुरुआत इस स्पष्टीकरण से होती है कि पार्टी पाकिस्तान को आईएमएफ के कर्ज के खिलाफ नहीं है, लेकिन इसमें यह भी कहा गया कि आईएमएफ के कर्ज में शर्तों होनी चाहिए।

पत्र में आरोप लगाया गया है कि आठ फरवरी के आम चुनाव में मतों की गिनती और नतीजों में व्यापक हस्तक्षेप और धोखाधड़ी की गई है।

पार्टी ने कहा, “यह हस्तक्षेप और धोखाधड़ी इतनी खुल्लम खुल्ला की गई कि आईएमएफ के सबसे महत्वपूर्ण सदस्य देशों अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ में शामिल देशों ने मामले की पूर्ण और पारदर्शी जांच का आह्वान किया है।”

वहीं, अमेरिका ने पाकिस्तान से देश में आर्थिक स्थिरता के लिए "व्यापक आर्थिक सुधारों की दिशा में आईएमएफ और अन्य अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों के साथ काम करना जारी रखने" का आग्रह किया है।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने प्रेस वार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि पाकिस्तान की सरकार और अर्थव्यवस्था का दीर्घकालिक स्वास्थ्य देश की स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि नयी सरकार भुगतान संतुलन के मुद्दे से निपटने में मदद के लिए आईएमएफ से लगभग छह अरब अमेरिकी डॉलर का और ऋण मांगेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड