विदेश की खबरें | लाहौर में धारा 144 लगाये जाने के बाद इमरान खान ने रैली स्थगित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को पंजाब की कार्यवाहक सरकार द्वारा प्रांतीय राजधानी में जनसभाओं पर प्रतिबंध लगाये जाने के बाद लाहौर में अपनी पार्टी की प्रस्तावित चुनावी रैली स्थगित कर दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 12 मार्च पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को पंजाब की कार्यवाहक सरकार द्वारा प्रांतीय राजधानी में जनसभाओं पर प्रतिबंध लगाये जाने के बाद लाहौर में अपनी पार्टी की प्रस्तावित चुनावी रैली स्थगित कर दी।

खान ने शनिवार को टेलीविजन पर प्रसारित अपने संबोधन में घोषणा की थी कि वह रविवार को लाहौर में एक चुनाव अभियान रैली का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के खिलाफ पुलिस की कथित बर्बरता के विरोध में आयोजित इस रैली में शामिल होने का आग्रह किया।

‘डॉन’ अखबार के अनुसार, उनकी घोषणा के तुरंत बाद, स्थानीय प्रशासन ने प्रांतीय राजधानी में धारा 144 लागू कर दी और शहर में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) क्रिकेट मैच के मद्देनजर चिंताओं का हवाला देते हुए सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया।

खान की पार्टी ने सरकार के कदम के खिलाफ निर्वाचन आयोग के कार्यालयों और अदालतों का रुख किया और कहा कि धारा 144 को लागू करने को अमान्य घोषित किया जाना चाहिए।

बाद में, 70 खान ने एक आश्चर्यजनक कदम उठाते हुए रैली स्थगित कर दी। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि धारा 144 फिर से पूरी तरह से पीटीआई के चुनाव अभियान पर अवैध रूप से लगायी गई है क्योंकि अन्य सभी सार्वजनिक गतिविधियां लाहौर में चल रही हैं। केवल ज़मान पार्क को कंटेनर और भारी पुलिस दल से घेर लिया गया है। ऐसा लगता है कि 8 मार्च की तरह, पंजाब के मुख्यमंत्री पुलिस संघर्ष भड़का कर इसका इस्तेमाल पीटीआई और कार्यकर्ताओं के खिलाफ और अधिक प्राथमिक दर्ज करने के लिए करना चाहते हैं ताकि अंतत: चुनाव स्थगित किया जा सके।’’

उन्होंने अपने समर्थकों से ‘‘इस जाल में नहीं फंसने को कहा।’’

हालांकि, पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि शहर में राजनीतिक गतिविधियों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। उन्होंने ट्वीट किया, "सभी राजनीतिक दलों को स्वतंत्र रूप से प्रचार करने की अनुमति है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट