विदेश की खबरें | इमरान खान ने पाकिस्तान में ‘टेक्नोक्रेट’ सरकार के गठन का विरोध किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नकदी संकट झेल रहे पाकिस्तान में ‘टेक्नोक्रेट’ की कार्यवाहक सरकार गठित करने की अफवाहों के बीच पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने इसपर चिंता जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार ऐसा प्रस्ताव पर विचार कर रही है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 29 दिसंबर नकदी संकट झेल रहे पाकिस्तान में ‘टेक्नोक्रेट’ की कार्यवाहक सरकार गठित करने की अफवाहों के बीच पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने इसपर चिंता जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार ऐसा प्रस्ताव पर विचार कर रही है।

टेक्नोक्रेट सरकार से आशय प्राय: ऐसे पेशेवर लोगों की सदस्यता वाली सरकार से रहता है जिन्हें तकनीकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम का अनुभव है।

संघीय राजस्व ब्यूरो (एफबीआर) के पूर्व अध्यक्ष शब्बार जैदी ने मंगलवार को एक निजी टीवी समाचार चैनल के साथ एक साक्षात्कार में कहा था कि वर्तमान सरकार को विशेषज्ञों से युक्त एक कार्यवाहक व्यवस्था के साथ बदलने के लिए चर्चा चल रही थी।

ऐसा माना जाता है कि ऐसी सरकार लगभग ढाई साल तक शासन करेगी और अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए ऐसे कठोर निर्णय लेगी जिन्हें निर्वाचित सरकार जनता का समर्थन खोने के डर से नहीं ले पा रही है।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के 70 वर्षीय अध्यक्ष इमरान खान ने बुधवार शाम को वरिष्ठ पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कहा, ‘‘ढाई साल के लिए पाकिस्तान में एक टेक्नोक्रेट सरकार गठित करने के बारे में अफवाह है और यह मुझे ये मानने के लिए मजबूर करता है कि शहबाज शरीफ सरकार जल्द ही आम चुनाव कराने में दिलचस्पी नहीं रखती है।’’

खान ने टेक्नोक्रेट सरकार गठित करने के खिलाफ आगाह करते हुए कहा कि मध्यावधि चुनाव कराने में केवल सैन्य प्रतिष्ठान की भूमिका होती है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रतिष्ठान का अर्थ है सेना प्रमुख। आर्थिक और आतंकवाद सहित देश की अन्य समस्याओं के समाधान के रूप में शहबाज शरीफ की सरकार की तुलना में प्रतिष्ठान को जल्द चुनाव कराने के लिए राजी करना अधिक महत्वपूर्ण है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी