Imran Khan ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अफगानिस्तान के साथ सकारात्मक बातचीत की अपील की

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को अफगानिस्तान में एक समावेशी सरकार के गठन का आह्वान किया और किसी भी मानवीय संकट को टालने तथा युद्ध प्रभावित देश में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए इस्लामिक देश के साथ सकारात्मक बातचीत के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की.

पाक पीएम इमरान खान (Photo Credits: IANS)

इस्लामाबाद, 26 अगस्त: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को अफगानिस्तान में एक समावेशी सरकार के गठन का आह्वान किया और किसी भी मानवीय संकट को टालने तथा युद्ध प्रभावित देश में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए इस्लामिक देश के साथ सकारात्मक बातचीत के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की. संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक डेविड बेजले के साथ यहां मुलाकात के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने यह टिप्पणी की. इस मुलाकात के दौरान इमरान और बेजले के बीच अफगान लोगों को मानवीय सहायता के प्रावधान को निरंतर एवं सुविधाजनक बनाने के तरीकों पर चर्चा की हुई.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि अफगानिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सकारात्मक बातचीत ‘‘किसी भी मानवीय संकट को टालने और अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता को सुरक्षित करने का रास्ता’’ है. इमरान ने इस युद्ध ग्रस्त देश में एक समावेशी सरकार के गठन का आह्वान किया है. अमेरिका के अफगानिस्तान से अपनी सेना वापस बुलाने के लिये निर्धारित समय सीमा से दो हफ्ते पहले ही तालिबान ने 15 अगस्त को अफगानिस्तान को पूरी तरह से अपने कब्जे में ले लिया.

यह भी पढ़ें- विदेश की खबरें | सुनिश्चित करें कि पाकिस्तान में अस्थिरता ना लाए तालिबान : अमेरिकी सांसदों ने बाइडन से कहा

तालिबान लड़ाके देश में घुस गये और उन्होंने सभी प्रमुख शहरों पर कुछ ही दिनों में कब्जा कर लिया. अफगान सुरक्षा बलों को अमेरिका और इसके सहयोगियों ने प्रशिक्षण दिया था और हथियारों से सुसज्जित किया था लेकिन वे तालिबान के आगे कमजोर पड़ गए. बेज़ले ने अफगानिस्तान के लोगों को खाद्य सहायता प्रदान करने में विश्व खाद्य कार्यक्रम के काम को सुविधाजनक बनाने के लिये पाकिस्तान का आभार जताया.

बुधवार को रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने इमरान को फोन किया था और दोनों नेताओं के बीच अफगानिस्तान के ताजा घटनाक्रम पर चर्चा हुयी तथा युद्धग्रस्त देश में पैदा हुयी स्थिति से निपटने के लिए समन्वित प्रयासों की जरूरत पर बल दिया गया. इसके अलावा पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और ईरान की यात्रा पर हैं जहां वह इन देशों के नेताओं के साथ अफगानिस्तान की स्थिति पर चर्चा करेंगे.

यह भी पढ़ें- विदेश की खबरें | अफगानिस्तान में समावेशी ढांचे के लिए जिम्मेदार भूमिका निभा रहा पाकिस्तान:मंत्री

इमरान ने खाद्य सहायता उपलब्ध कराने के लिये विश्व खाद्य कार्यक्रम की भूमिका की सराहना की और रेखांकित किया कि पाकिस्तान इस अंतरराष्ट्रीय संगठन की विभिन्न परियोजनाओं से लाभान्वित हुआ है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड