जरुरी जानकारी | किसानां की तरफ से घटे भाव पर सरसों की बिक्री रोके जाने से तेल, तिलहन कीमतों में सुधार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरसों उत्पादक किसानों की तरफ से 4,450 रुपये क्विन्टल से नीचे लूज में सरसों की बिक्री नहीं करने से दिल्ली तेल तिलहन बाजार में शनिवार को सरसों तिलहन सहित सरसों तेल की कीमतों में सुधार का रुख रहा।
नयी दिल्ली, 24 जुलाई सरसों उत्पादक किसानों की तरफ से 4,450 रुपये क्विन्टल से नीचे लूज में सरसों की बिक्री नहीं करने से दिल्ली तेल तिलहन बाजार में शनिवार को सरसों तिलहन सहित सरसों तेल की कीमतों में सुधार का रुख रहा।
देशी तेलों में मूंगफली में गिरावट को छोड़कर बाकी सभी तेलों के भाव में तेजी देखी गई। ब्लेंडिंग की मांग बढ़ने से सोयाबीन डीगम के भाव सुधरने से सोयाबीन तेल कीमतों में भी सुधार आया मगर सोयाबीन दाना (तिलहन फसल) की कीमत मामूली गिरावट के साथ बंद हुई।
बाजार सूत्रों ने कहा कि वैसे तो हाजिर मंडी और वायदा कारोबार में सरसों के भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य के अनुरूप हैं और सरसों तेल की घरेलू मांग बढ़ने के कारण किसान लूज में सरसों की बिक्री 4,450 रुपये क्विन्टल के भाव से नीचे करने को तैयार नहीं हैं। फिर भी मांग के अनुरूप बाजार में आपूर्ति कम होने से सरसों के भाव में 170 रुपये प्रति क्विन्टल का सुधार आया जबकि सरसों तेल कीमतें भी लाभ दर्शाती बंद हुई।
दूसरी ओर गुजरात में किसानों के पास मूंगफली का पहले का काफी स्टॉक बचा हुआ है और मूंगफली की आगामी फसल भी अच्छी होने की संभावना है। ऐसे में कमजोर मांग से मूंगफली दाना (तिलहन) समेत मूंगफली तेल में गिरावट रही।
लॉकडाऊन में ढील दिये जाने के बाद छोटे कारोबारियों की मांग बढ़ने से पाम तेल, पामोलीन दिल्ली एवं कांडला की कीमतों में सुधार रहा।
शनिवार को बंद भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)
सरसों तिलहन - 4,850- 4,900 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
मूंगफली दाना - 4,725 - 4,775 रुपये।
वनस्पति घी- 965 - 1,070 रुपये प्रति टिन।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 12,450 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,860- 1,910 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 9,920 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 1,575 - 1,715 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 1,675 - 1,795 रुपये प्रति टिन।
तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,220 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,010 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम- 8,080 रुपये।
सीपीओ एक्स-कांडला-7,520 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,000 रुपये।
पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 8,920 रुपये।
पामोलीन कांडला- 8,150 रुपये (बिना जीएसटी के)।
सोयाबीन तिलहन डिलिवरी भाव 3,635- 3,660 लूज में 3,370--3,435 रुपये।
मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)