जरुरी जानकारी | घटे भाव पर आवक कमजोर पड़ने से सरसों, मूंगफली तेल, तिलहन में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घटे भाव पर सरसों और मूंगफली की आवक कमजोर रहने से स्थानीय तेल तिलहन बाजार में इनके तेल, तिलहन दोनों में हल्का सुधार देखने को मिला। वहीं कच्चे पाम तेल और रिफाइंड पामोलिन में भारी स्टॉक के बीच मांग कमजोर रही।

नयी दिल्ली, 24 अगस्त घटे भाव पर सरसों और मूंगफली की आवक कमजोर रहने से स्थानीय तेल तिलहन बाजार में इनके तेल, तिलहन दोनों में हल्का सुधार देखने को मिला। वहीं कच्चे पाम तेल और रिफाइंड पामोलिन में भारी स्टॉक के बीच मांग कमजोर रही।

बाजार सूत्रों का कहना है कि लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ने से घरेलू तेलों की मांग फिलहाल अच्छी बनी हुई है। रिफाइंड तेलों के बजाय सरसों और मूंगफली तेल की मांग बढ़ रही है। इसके साथ ही सरसों और मूंगफली की घटे भाव पर आवक भी कम हो रही है यही वजह है कि सरसों तेल तिलहन कीमतों में सुधार दखने को मिला है। सरसों के अच्छे दाम मिलने के कारण सरसों की अगली पैदावार बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।

यह भी पढ़े | Kaun Banega Crorepati 12: अमिताभ बच्चन ने केबीसी 12 की शूटिंग की शुरू, सेट से फोटो की शेयर.

हाजिर बाजार के घटे भाव पर सोयाबीन की बिकवाली रोकने से सोयाबीन दाना और लूज की कीमतों में भी सुधार देखा गया। वायदा कारोबार में नवंबर डिलीवरी वाले अनुबंध का भाव 3,750 रुपये क्विन्टल (मंडी शुल्क, वारदाना और अन्य खर्चे सहित) है जबकि एक अक्टूबर से इसका न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 3,880 रुपये क्विन्टल तय है।

उधर, स्थानीय मांग से बिनौला मिल डिलीवरी (हरियाणा) तेल 170 रुपये सुधरकर 8,350 रुपये प्रति क्विन्टल पर पहुंच गया।

यह भी पढ़े | Ganesh Chaturthi 2020: अमिताभ बच्चन ने लालबाग के राजा की पुरानी फोटो शेयर कर, बाप्पा का किया स्वागत.

बाजार के जानकारों के मुताबिक विदेशों से सोयाबीन डीगम का आयात बढ़ने से स्थानीय सोयाबीन उत्पादक किसानों को इस बार अच्छी पैदावार का फायदा मिलता नहीं दिख रहा। उन्हें पहले के और इस बार की बम्पर पैदावार को बाजार में खपाने की चिंता है जो सस्ते आयातित तेलों से अटकी पड़ी लगती है। इस स्थिति के मद्देनजर सोयाबीन तेल कीमतें पूर्ववत बनी रहीं।

अन्य तेल- तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।

थोक तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को बंद भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 5,175- 5,225 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 4,650- 4,700 रुपये।

वनस्पति घी- 965 - 1,070 रुपये प्रति टिन।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 12,100 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,780- 1,840 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 10,400 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,605 - 1,745 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,715 - 1,835 रुपये प्रति टिन।

तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,250 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,100 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम- 8,220 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला-7,450 से 7,500 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,350 रुपये।

पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 8,950 रुपये।

पामोलीन कांडला- 8,150 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन तिलहन डिलिवरी भाव 3,655- 3,680 लूज में 3,390 -- 3,455 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\