ICC T20 World Cup 2021: दिलीप वेंगसरकर ने कहा- अश्विन को बाहर रखना समझ से परे

उन्होंने कहा ,‘‘यह बहुत खराब प्रदर्शन था. बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी. इस प्रारूप में पहली ही गेंद से अच्छा प्रदर्शन करना होता है.’’ पहले दो मैचों में भारत ने दो स्पिनरों के रूप में वरूण चक्रवर्ती और रविंद्र जडेजा को शामिल करके अश्विन को बाहर रखा.

भारत (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली: भारत के पूर्व चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर (Dilip Vengsarkar) ने कहा कि न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के मैच में खराब फॉर्म से जूझती भारतीय टीम को उन्होंने इस तरह कभी नहीं देखा. उन्होंने आर अश्विन (R Ashwin) को अंतिम एकादश से बार बार बाहर रखने की जांच की भी मांग की. वेंगसरकर ने न्यूजीलैंड के हाथों भारत की आठ विकेट से हार के एक दिन बाद कहा ,‘‘टीम बिल्कुल फॉर्म में नहीं थी और खिलाड़ी थके हुए लग रहे थे. पता नहीं बायो बबल की थकान थी या कुछ और मैने लंबे समय में खिलाड़ियों के ऐसे हाव भाव नहीं देखे.’’ ICC T20 World Cup 2021: कपिल देव ने विराट कोहली के बयान को कमजोर करार दिया, एमएस धोनी और रवि शास्त्री से टीम का मनोबल बढ़ाने की अपील

उन्होंने कहा ,‘‘यह बहुत खराब प्रदर्शन था. बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी. इस प्रारूप में पहली ही गेंद से अच्छा प्रदर्शन करना होता है.’’ पहले दो मैचों में भारत ने दो स्पिनरों के रूप में वरूण चक्रवर्ती और रविंद्र जडेजा को शामिल करके अश्विन को बाहर रखा.

वेंगसरकर ने कहा ,‘‘अश्विन को बार बार बाहर क्यो किया जा रहा है. यह जांच का विषय है. वह हर प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ स्पिनर है और 600 अंतरराष्ट्रीय विकेट ले चुका है. वह सबसे सीनियर स्पिनर है और उसे ही नहीं चुना जा रहा.’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मेरी समझ में नहीं आ रहा. उसने इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला में भी एक भी मैच नहीं खेला. उसे चुना ही क्यो गया फिर. यह मेरे लिये रहस्य है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड