जरुरी जानकारी | पशुधन क्षेत्र के विकास में प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका: परषोत्तम रूपाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला ने कहा है कि पशुधन क्षेत्र में विकास और टिकाऊ परिवर्तन के लिए प्रौद्योगिकी महत्वपूर्ण है।

नयी दिल्ली, 19 जुलाई केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला ने कहा है कि पशुधन क्षेत्र में विकास और टिकाऊ परिवर्तन के लिए प्रौद्योगिकी महत्वपूर्ण है।

मंत्री ने 18 जुलाई को गुजरात के आणंद में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) में पशुधन क्षेत्र में बदलाव पर एक अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया।

पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी), मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय; राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड और संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन ने संयुक्त रूप से जी-20 के कृषि कार्य समूह (एडब्ल्यूजी) के तहत इस दो दिवसीय (18 और 19 जुलाई, 2023) संगोष्ठी का आयोजन किया।

एनडीडीबी ने एक बयान में कहा, ‘‘केंद्रीय मंत्री ने संगोष्ठी के आयोजन के लिए एनडीडीबी की सराहना की और पशुधन क्षेत्र में प्रौद्योगिकी की भूमिका पर जोर दिया।’’

उन्होंने कहा कि विचार-विमर्श से टिकाऊ परिवर्तन के लिए पशुधन क्षेत्र में विभिन्न नवाचारों का प्रसार करने में मदद मिलेगी।

पशुपालन और डेयरी क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री की विकासात्मक पहल की सराहना करते हुए रूपाला ने कहा कि उन्होंने पशुपालन को एक स्वतंत्र मंत्रालय बनाया है, जिसने इस क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों की तैनाती, नस्ल गुणन फार्म और एनएडीसीपी इसके उदाहरण हैं।

एनडीडीबी के अध्यक्ष मीनेश शाह ने कहा कि यह अहसास बढ़ रहा है कि सभी जीवित जीवों का स्वास्थ्य एक दूसरे पर निर्भर है और किसी एक पारिस्थितिकी तंत्र में गड़बड़ी से दूसरे पर असर पड़ना तय है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Dharamsala Stadium Pitch Report: धर्मशाला स्टेडियम में आज बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट