जरुरी जानकारी | भारतीय विमानन बाजार में अपार संभावनाएं: शीर्ष उद्योग विशेषज्ञ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत के विमानन बाजार में ‘विशाल क्षमता’ है, जिसका पूरी तरह दोहन अभी नहीं हो सकता है। उद्योग के शीर्ष विशेषज्ञों ने यह बात कही है।

कोलंबो, 18 जुलाई भारत के विमानन बाजार में ‘विशाल क्षमता’ है, जिसका पूरी तरह दोहन अभी नहीं हो सकता है। उद्योग के शीर्ष विशेषज्ञों ने यह बात कही है।

उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ता मध्यम वर्ग और अधिक यात्रा करने वाली युवा आबादी इसके विकास में योगदान देगी।

एयर इंडिया के मुख्य वाणिज्यिक और रूपांतरण अधिकारी निपुण अग्रवाल ने कहा कि हवाई अड्डों के निजीकरण से विमानन क्षेत्र को बढ़ावा मिल रहा है और भारत में नए तथा मौजूदा हवाई अड्डों में भारी निवेश हो रहा है।

हाल में कोलंबों में आयोजित भारतीय ट्रैवल कांग्रेस में 2023 में अग्रवाल के अलावा इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर अल्बर्स, श्रीलंकन एयरलाइंस के सीईओ रिचर्ड न्यूटॉल और भारत में इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) के कंट्री निदेशक अमिताभ खोसला शामिल हुए।

इस कार्यक्रम को श्रीलंका में आयोजित करने का मकसद नकदी संकट से जूझ रहे देश में पर्यटन को बढ़ावा देना था।

उद्योग विशेषज्ञों ने इस बात पर सहमति जताई कि विमानन क्षेत्र में वृद्धि से पर्यटन में भी वृद्धि होगी।

अग्रवाल ने कहा, ‘‘हम विमानन उद्योग की दीर्घकालिक संभावनाओं को लेकर बेहद उत्साहित हैं। भारतीय विमानन क्षेत्र दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा और तेजी से बढ़ने वाला बाजार है, जो पिछले दशक में लगभग 10 प्रतिशत की दर से बढ़ा है। यह आंकड़ा वैश्विक औसत का लगभग ढाई गुना है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी