देश की खबरें | धनखड़ की नकल: जाट महासंघ के स्वयंसेवकों ने कांग्रेस के कार्यालय के निकट प्रदर्शन किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जाट महासंघ के स्वयंसेवकों ने तृणमूल कांग्रेस के नेता एवं सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का ‘‘मजाक उड़ाए’’ जाने के खिलाफ बुधवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय के पास मार्च निकाला।
नयी दिल्ली, 20 दिसंबर जाट महासंघ के स्वयंसेवकों ने तृणमूल कांग्रेस के नेता एवं सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का ‘‘मजाक उड़ाए’’ जाने के खिलाफ बुधवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय के पास मार्च निकाला।
स्वयंसेवकों को कांग्रेस कार्यालय के पास रोक लिया गया जहां पुलिस ने अवरोधक लगाए थे। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस का पुतला फूंका।
जाट महासभा के सदस्य विनोद सहरावत ने बताया कि इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व नारायण सिंह सहरावत और सुखचैन ने किया।
विनोद सहरावत ने कहा, ‘‘जाट समुदाय और किसान हमारे उपराष्ट्रपति का मजाक उड़ाए जाने के विरोध में नजफगढ़ क्षेत्र से यहां आए हैं। रविवार को दिल्ली देहात महासभा होगी जहां आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। हम मांग करते हैं कि राहुल गांधी और बनर्जी माफी मांगें।’’
तृणमूल कांग्रेस के नेता कल्याण बनर्जी ने संसद के दोनों सदनों से विपक्षी सदस्यों के निलंबन के खिलाफ मंगलवार को संसद की सीढ़ियों पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के दौरान धनखड़ की उपहासपूर्ण तरीके से नकल उतारी थी। इस दौरान राहुल गांधी को बनर्जी का वीडियो बनाते हुए देखा गया। इसे लेकर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने इस घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए उच्च सदन में कहा कि संसद परिसर में उनकी नकल उतारकर किसान समाज और उनकी जाति (जाट) का अपमान किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)