देश की खबरें | आईएमडी ने दिल्ली में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट किया जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तर पश्चिम भारत में मानसून के फिर से दस्तक देने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को मध्यम बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

नयी दिल्ली, 18 अगस्त भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तर पश्चिम भारत में मानसून के फिर से दस्तक देने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को मध्यम बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

ऐसी संभावना है कि बारिश की वजह से तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ जाएगा।

दिल्ली में इस महीने में सामान्य 157.1 मिमी बारिश की तुलना में महज 63.2 मिमी बारिश दर्ज की गई क्योंकि दिल्ली और उत्तर पश्चिम भारत के इसके आसपास के इलाके दूसरी बार 10 अगस्त को ‘मानसून क्रम टूटने’ के चरण में प्रवेश कर गए थे।

आईएमडी ने अब उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में मानसून के फिर से दस्तक देने के साथ 19 अगस्त से 23 अगस्त के बीच मध्यम तथा कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान लगाया है।

मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि इस महीने के अंतिम 10 दिन में ‘अच्छी बारिश’ होने की संभावना है और इससे राजधानी में जो बारिश की जो कमी हुई है, वह पूरी हो जाएगी।

सामान्य तौर पर दिल्ली में अगस्त के महीने में 247.7 मिमी बारिश होती है। आईएमडी ने इस महीने दिल्ली में सामान्य बारिश का अनुमान लगाया था।

जब मानसून हिमालय की तलहटी के करीब पहुंच जाता है तो देश के अधिकतर इलाकों में बारिश में गिरावट होती है। इस दौरान हिमालय के तलहटी के इलाकों, पूर्वोत्तर भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप के हिस्सों में बारिश बढ़ जाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now