देश की खबरें | पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में अवैध रूप से खुदाई कर निकाला गया कोयला जब्त, 16 गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा अवैध रूप से खुदाई कर निकाला गया 52 मीट्रिक टन कोयला जब्त किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बांकुड़ा, 29 जुलाई पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा अवैध रूप से खुदाई कर निकाला गया 52 मीट्रिक टन कोयला जब्त किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर बारजोरा थानाक्षेत्र के मोनोहर गांव में बृहस्पतिवार को छापा मारा गया। छापे के दौरान गांव में 52 मीट्रिक टन कोयला मिला जिसे बारजोरा उत्तरी कोयला खदान से अवैध रूप से निकाला गया था।

पुलिस के अनुसार 10 मोटरसाइकिल भी जब्त की गयी हैं जो कोयले की ढुलाई में इस्तेमाल लायी जा रही थीं।

पुलिस के मुताबिक छापे का विरोध करते हुए कुछ ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया जिससे तीन कर्मी घायल हो गये। उसके बाद स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए और पुलिस बल को बुलाया गया।

पुलिस के अनुसार सोलह लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा उनके विरूद्ध भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि ये आरोपी अवैध रूप से कोयले की खुदाई में संलिप्त थे और बिक्री के लिए इसे गांव में जमा किया गया था। मामले की जांच चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\