देश की खबरें | गुरुग्राम में अवैध ‘ओपन बार’ बंद किया गया, खजांची गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के गुरुग्राम में अवैध तरीके से संचालित ‘अहाता’ (ओपन बार) को मुख्यमंत्री उड़न दस्ते और आबकारी विभाग की संयुक्त छापेमारी के बाद बंद कर दिया गया है।

गुरुग्राम, छह मार्च हरियाणा के गुरुग्राम में अवैध तरीके से संचालित ‘अहाता’ (ओपन बार) को मुख्यमंत्री उड़न दस्ते और आबकारी विभाग की संयुक्त छापेमारी के बाद बंद कर दिया गया है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि ‘अहाता’ के खजांची को शनिवार रात को मारे गए छापे के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने कहा कि ‘अहाता’ के पास शराब और हुक्का की सेवा देने के लिए जरूरी लाइसेंस नहीं था।

मुख्यमंत्री उड़न दस्ते के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) इंद्रजीत यादव ने बताया कि एक शिकायत के आधार पर सेक्टर 65 में ‘बैकयार्ड स्पॉर्ट्स क्लब’ में स्थित ‘अहाता’, ‘देसी खाट’ पर छापा मारने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई।

उन्होंने बताया कि छापे के दौरान, ‘अहाता’ में 90 से ज्यादा लोग शराब और हुक्का पीते पाए गए। यादव ने बताया कि इसके संचालकों ने छापे के दौरान ‘अहाता’ की लाइट बंद कर दी और मुख्य आरोपी फरार हो गए।

उनके मुताबिक, ‘अहाता’ अवैध तरीके से चलाया जा रहा था, लेकिन इसके मालिकों ने बुकिंग के लिए सोशल मीडिया पर इश्तिहार पोस्ट किए थे।

डीएसपी ने बताया कि ‘अहाता’ मालिक योगेश, उसके साझेदार और अन्य के खिलाफ सेक्टर 65 थाने में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि ‘अहाता’ के खजांची संजय कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी