देश की खबरें | ‘बीमार’ यश धुल मुंबई के खिलाफ रणजी मेच से हटे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यश धुल का रणजी ट्रॉफी सत्र खराब से बदतर हो गया जब दिल्ली के ‘बीमार’ कप्तान मंगलवार से यहां शुरू चिर प्रतिद्वंद्वी मुंबई के खिलाफ शुरू हो रहे ग्रुप बी के मुकाबले से बाहर हो गए।
नयी दिल्ली, 16 जनवरी यश धुल का रणजी ट्रॉफी सत्र खराब से बदतर हो गया जब दिल्ली के ‘बीमार’ कप्तान मंगलवार से यहां शुरू चिर प्रतिद्वंद्वी मुंबई के खिलाफ शुरू हो रहे ग्रुप बी के मुकाबले से बाहर हो गए।
सरफराज खान और पृथ्वी साव जैसे मुंबई के खिलाड़ियों को दिल्ली की कमजोर टीम के खिलाफ ढेरों रन बटोरेने की उम्मीद है जबकि मेहमान टीम पहली पारी में बढ़त लेकर कम से कम तीन अंक सुनिश्चित करना चाहेगी जिससे कि क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने की उम्मीद जीवंत रहे।
दूसरी ओर दिल्ली की टीम नॉकआउट की दौड़ से बाहर है और ढुल की अनुपस्थिति में उप कप्तान हिम्मत सिंह टीम की बागडोर संभालेंगे। पूर्व कप्तान नीतीश राणा को अब संभावित विकल्पों के अभाव में वापस बुलाया गया है।
हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि पारी की शुरुआत कौन करेगा क्योंकि अंतिम एकादश में वापसी कर रहे अनुज रावत और आयुष बडोनी मध्य क्रम में बल्लेबाजी करना चाहते हैं।
दिल्ली बनाम मुंबई मैच हमेशा से रणजी ट्रॉफी के सबसे हाई प्रोफाइल मुकाबलों में से एक होता है।
लेकिन दिल्ली की टीम कई गेंदबाजों के चोटिल होने के बाद अपने पांचवे स्तर के गेंदबाजी आक्रमण के साथ खेल रही है।
सत्र के दौरान सीम और स्विंग की मदद करने वाली परिस्थितियों में धुल ने शीर्ष तीन में बल्लेबाजी करने का जज्बा नहीं दिखाया।
टीम चयन से जुड़े डीडीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘पांच मैचों में 189 रन बनाने और पारी का आगाज करने के टीम प्रबंधन के अनुरोध को बार-बार ठुकराने के कारण अंतिम एकादश में धुल की जगह पर खतरा था।’’
उन्होंने कहा, ‘‘यह आसान हो गया कि वह बीमार पड़ गया। उसे बुखार है और इसके कारण वह अनुपलब्ध है। उसने पिछले दो दिन से अभ्यास नहीं किया।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)