देश की खबरें | आईआईटी कानपुर को यमुना की सफाई के लिए एआई तकनीक विकसित करने का काम सौंपा गया: प्रधान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने आईआईटी-कानपुर को यमुना की सफाई करने और अन्य शहरी चुनौतियों को दूर करने के लिए एआई तकनीक तैयार करने का काम सौंपा है।

नयी दिल्ली, दो मई केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने आईआईटी-कानपुर को यमुना की सफाई करने और अन्य शहरी चुनौतियों को दूर करने के लिए एआई तकनीक तैयार करने का काम सौंपा है।

‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल इनीशिएटिव’ (डीईवीआई) के तहत 400 नई इलेक्ट्रिक बसों का उद्घाटन करने वाले प्रधान ने कहा कि दिल्ली पहला शहर होगा जो कचरा प्रबंधन सहित शहरी चुनौतियों का समाधान करने के लिए भारत और विदेशों में विकसित की जा रही ‘अत्याधुनिक तकनीकों’ से लाभान्वित होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘न केवल आईआईटी-कानपुर द्वारा विकसित तकनीक बल्कि दुनिया भर से आने वाले नवीनतम नवाचारों का भी हम सबसे पहले दिल्ली में उपयोग करेंगे।’’

प्रधान ने कहा, ‘‘यमुना की सफाई हमारी प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी दोनों है। आईआईटी कानपुर यमुना की सफाई और वायु प्रदूषण से निपटने के लिए एआई-संचालित समाधानों पर काम कर रहा है।’’

प्रधान ने कार्यक्रम में शामिल दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की भी सराहना की।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले दो महीने में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने परिवहन, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है। पिछली सरकार ने केवल झूठे वादे किए थे। आज, वास्तविक परिवर्तन दिखाई दे रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हर कोई चाहता है कि उसके बच्चे शीर्ष निजी स्कूलों में पढ़ें, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम सरकारी स्कूलों को महत्व नहीं देते। मैं आपको आश्वासन देता हूं कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों से बेहतर बनाया जाएगा।’’

मंत्री ने दिल्ली सरकार द्वारा लाए गए नए निजी स्कूल शुल्क विनियमन विधेयक की सराहना की और इसे मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए ‘ऐतिहासिक कदम’ बताया।

फरवरी में दिल्ली में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी दो दशक से अधिक समय के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता में लौटी। उसने चुनाव में 70 में से 48 सीटें जीतीं।

वहीं एक दशक से अधिक समय से सत्ता में रही आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर सिमट गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\