देश की खबरें | मोहाली में पार्किंग विवाद में आईआईएसईआर के शोधकर्ता की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मोहाली में पार्किंग विवाद को लेकर पड़ोसी द्वारा कथित तौर पर धक्का दिए जाने से भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) के एक शोधकर्ता की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 13 मार्च मोहाली में पार्किंग विवाद को लेकर पड़ोसी द्वारा कथित तौर पर धक्का दिए जाने से भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) के एक शोधकर्ता की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह घटना मंगलवार रात की है जब अभिषेक स्वर्णकार अपनी मोटरसाइकिल पार्क कर रहे थे और उनके पड़ोसी मोंटी (26) ने इस पर आपत्ति जताई।

दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई जिसके बाद मोंटी ने कथित तौर पर स्वर्णकार (39) को धक्का दे दिया और वह सड़क पर गिर गए। घटना के सीसीटीवी फुटेज के अनुसार मोंटी ने जमीन पर गिरे स्वर्णकार पर हमला किया लेकिन अन्य लोग उसे दूर ले गए।

वीडियो में स्वर्णकार को पहले आसपास के लोगों की मदद से खड़े होते हुए देखा गया, लेकिन वह फिर से गिर गए। पुलिस ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

उसने बताया कि आरोपी ही पीड़ित को अस्पताल ले गया।

पुलिस ने बताया कि स्वर्णकार किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे और उनका डायलिसिस चल रहा था। वह झारखंड के रहने वाले थे और अपने माता-पिता के साथ मोहाली में किराए के मकान में रह रहे थे। वह मोहाली के आईआईएसईआर में शोधकर्ता था।

मोहाली पुलिस थाना फेज-11 के थाना प्रभारी गगनदीप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू