जरुरी जानकारी | आईआईएफएल होम फाइनेंस का किफायती आवास कारोबार को दोगुना करने का लक्ष्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईआईएफएल होम फाइनेंस लिमिटेड ने अगले कुछ वर्षों में किफायती आवास खंड में अपने कारोबार को दोगुना करके 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है।

नयी दिल्ली, एक अगस्त आईआईएफएल होम फाइनेंस लिमिटेड ने अगले कुछ वर्षों में किफायती आवास खंड में अपने कारोबार को दोगुना करके 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है।

कंपनी ने सोमवार को एक साथ 100 से अधिक शाखाएं खोलने की घोषणा की है।

आईआईएफएल हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (आईआईएफएल एचएफएल) ने एक बयान में कहा कि उसने एक अगस्त, 2022 को आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 100 से अधिक शाखाएं जोड़ीं।

इसके साथ ही आवास वित्त कंपनी का नेटवर्क 16 राज्यों में 268 शाखाओं तक पहुंच गया है। कंपनी ने शाखाओं की संख्या बढ़ाकर अगले वित्त वर्ष तक 350 और 2025-26 तक 500 करने का लक्ष्य तय किया है।

आईआईएफएल एचएफएल ने जनता तक पहुंचने के लिए दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में वृद्धि का लक्ष्य रखा है।

बयान में कहा गया, ‘‘इस समय लगभग 10 प्रतिशत कारोबार इन बाजारों से आता है, जिसे कंपनी ने अगले कुछ वर्षों में बढ़ाकर 18-20 प्रतिशत करने का लक्ष्य तय किया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट