देश की खबरें | गोवा में नए गोल्फ कोर्स, फार्म हाउस और फिल्म सिटी के लिए आईजीबीसी प्रमाणन जरूरी : मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा में फिल्म सिटी, फार्म हाउस और गोल्फ कोर्स जैसी परियोजनाओं के लिए इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) के अनिवार्य प्रमाणन की जरूरत होगी। राज्य के टाउन एंड कंट्री प्लानिंग मंत्री विश्वजीत राणे ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पणजी, एक अगस्त गोवा में फिल्म सिटी, फार्म हाउस और गोल्फ कोर्स जैसी परियोजनाओं के लिए इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) के अनिवार्य प्रमाणन की जरूरत होगी। राज्य के टाउन एंड कंट्री प्लानिंग मंत्री विश्वजीत राणे ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दिन में हुई नगर एवं ग्राम योजना बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

पणजी में संवाददाताओं से बातचीत में राणे ने कहा, “हमने मौजूदा फार्म हाउस नीति को संशोधित करने का फैसला लिया है। हमने इसमें एक शर्त शामिल की है, जिसके तहत इन परियोजनाओं को आईजीबीसी द्वारा प्रमाणित कराना अनिवार्य होगा।”

मंत्री ने कहा, “यह निर्णय लिया गया है कि फार्म हाउस बनाने के लिए 4,000 वर्ग मीटर के एक भूखंड को विभाजित करने की अनुमति दी जाएगी। फार्म हाउस का बिल्ट अप कवरेज एरिया, जो अभी तक पांच फीसदी था, उसे बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया गया है।”

राणे ने बताया कि गोल्फ कोर्स को रसायनों का उपयोग न करने वाले जैविक प्रतिष्ठान के रूप में प्रमाणित किया जाना अनिवार्य होगा और उनके पास पानी का अपना स्रोत होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि फिल्म स्टूडियो 25 एकड़ से कम के क्षेत्र में बनाए जा सकेंगे, जबकि फिल्म सिटी के निर्माण के लिए 100 से 200 एकड़ भूमि होनी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\