जरुरी जानकारी | इफ्को को 2019-20 में 1,005 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड शुद्ध लाभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सहकारी उर्वरक कंपनी इफ्को का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2019-20 में 20 प्रतिशत बढ़कर 1,005 करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 में कंपनी का शुद्ध लाभ 841.58 करोड़ रुपये था।

नयी दिल्ली, 15 जुलाई सहकारी उर्वरक कंपनी इफ्को का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2019-20 में 20 प्रतिशत बढ़कर 1,005 करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 में कंपनी का शुद्ध लाभ 841.58 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने बुधवार को जानकारी दी कि समीक्षावधि में उसकी आय 29,412 करोड़ रुपये रही। यह 2018-19 के 27,851.74 करोड़ रुपये के मुकाबले छह प्रतिशत बढ़ी है।

यह भी पढ़े | Rajasthan political crisis: सियासी संकट के बीच कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी के साथ सभी विभाग भंग.

जबकि इफ्को समूह के संयुक्त उपक्रमों, अनुषंगियों और सहयोगी कंपनियों की परिचालन से आय को मिलाकर उसकी कुल आय 57,778 करोड़ रुपये रही। यह 2018-19 में 50,908 करोड़ रुपये थी।

इफ्को के प्रबंध निदेशक यू. एस. अवस्थी ने कहा, ‘‘ इफ्को के 2019-20 में इस असाधारण प्रदर्शन पर मैं बहुत खुश हूं। वैश्विक और आर्थिक चुनौतियों के बीच कंपनी का यह परिणाम काबिलेतारीफ है।’’

यह भी पढ़े | COVID-19 Airborne: तीन तरह के होते हैं ड्रॉपलेट, जानिए किससे कितना कोरोना वायरस का है खतरा?.

कंपनी ने कहा कि आलोच्यअवधि में कंपनी ने उत्पादन, बिक्री, लाभ और उर्वरकों की आपूर्ति में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

कंपनी उर्वरक के अपने मुख्य कारोबार के साथ-साथ साधारण बीमा, ग्रामीण खुदरा क्षेत्र, ग्रामीण दूरसंचार, ग्रामीण वित्त सेवा इत्यादि क्षेत्र में भी कारोबार करती है।

वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान कंपनी का कुल उर्वरक उत्पादन 91.42 लाख टन रहा। यह 2018-19 में 81.49 लाख टन था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\