देश की खबरें | स्वास्थ्य के चलते पद छोड़ना हो तो राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाएं सोनिया: सिद्धारमैया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोमवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से आग्रह किया कि यदि वे स्वास्थ्य कारणों से अध्यक्ष पद छोड़ना चाहती हैं तो उन्हें राहुल गांधी को इस पद के लिए मनाना चाहिए।
बेंगलुरु, 24 अगस्त कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोमवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से आग्रह किया कि यदि वे स्वास्थ्य कारणों से अध्यक्ष पद छोड़ना चाहती हैं तो उन्हें राहुल गांधी को इस पद के लिए मनाना चाहिए।
सिद्धारमैया ने सोनिया गांधी से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष बने रहने का अनुरोध किया।
सोनिया गांधी को लिखे पत्र में सिद्धारमैया ने कहा, “यदि आपको लगता है कि स्वास्थ्य कारणों से आप पूरी तरह समर्पित होकर काम नहीं कर सकेंगी तो मैं आग्रह करता हूं कि आप श्री राहुल गांधी को अध्यक्ष बनने के लिए मनाएं।”