देश की खबरें | स्वास्थ्य के चलते पद छोड़ना हो तो राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाएं सोनिया: सिद्धारमैया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 24 अगस्त कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोमवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से आग्रह किया कि यदि वे स्वास्थ्य कारणों से अध्यक्ष पद छोड़ना चाहती हैं तो उन्हें राहुल गांधी को इस पद के लिए मनाना चाहिए।

सिद्धारमैया ने सोनिया गांधी से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष बने रहने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़े | JEE और NEET की परीक्षाएं पोस्टपोन करने के लिए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र: 24 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सोनिया गांधी को लिखे पत्र में सिद्धारमैया ने कहा, “यदि आपको लगता है कि स्वास्थ्य कारणों से आप पूरी तरह समर्पित होकर काम नहीं कर सकेंगी तो मैं आग्रह करता हूं कि आप श्री राहुल गांधी को अध्यक्ष बनने के लिए मनाएं।”

पार्टी इस समय नेतृत्व के मसले पर बंटी हुई है।

यह भी पढ़े | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से DRDO के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की, भारतीय उद्योग द्वारा डिजाइन और निर्माण उत्‍पादन करने वाले 108 सिस्टम एंड सबसिस्टम की लिस्ट सौंपी.

एक गुट सामूहिक नेतृत्व की मांग कर रहा है तो दूसरा गांधी परिवार में आस्था प्रदर्शित कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)