देश की खबरें | अगर हिम्मत है तो एसडीपीआई, एआईएमआईएम, आरएसएस, बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाएं : सिद्धारमैया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई), ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और बजरंग दल जैसे संगठनों पर समाज में शांति भंग करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कर्नाटक की भाजपा सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि ''हिम्मत'' है तो इन पर प्रतिबंध लगाए।

हुब्बाली (कर्नाटक), 22 अप्रैल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई), ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और बजरंग दल जैसे संगठनों पर समाज में शांति भंग करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कर्नाटक की भाजपा सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि ''हिम्मत'' है तो इन पर प्रतिबंध लगाए।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता ने सरकार को शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक चीजों को करने की सलाह दी और यह सुनिश्चित करने को कहा कि यह (शांति) भंग न हो।

सिद्धारमैया ने राज्य में कुछ संगठनों पर प्रतिबंध लगाने पर सरकार के विचार के बारे में एक सवाल के जवाब में पत्रकारों से कहा, ''किसने मना किया? अगर हिम्मत है तो कीजिए। समाज में शांति भंग करने वाले संगठनों एसडीपीआई, एआईएमआईएम, आरएसएस, बजरंग दल, पर (प्रतिबंध लगाओ) हमें कोई आपत्ति नहीं है।''

इससे पहले, कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने शुक्रवार को कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हुब्बाली में हालिया हिंसा के पीछे कुछ संगठनों सहित कई “अज्ञात शक्तियों” का हाथ था और उन्हें न्याय के दायरे में लाया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ऐसे संगठनों की गतिविधियों को नियंत्रित करने पर विचार कर रही है, जिसमें उन पर प्रतिबंध लगाना भी शामिल है।

हुब्बाली में हाल के दिनों में हुई हिंसा की निंदा करते हुए, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए और निर्दोषों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।

उन्होंने अरागा पर निशाना साधते हुए उन्हें ''गैर जिम्मेदार और गृह मंत्री पद के लिए अनुपयुक्त'' करार दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\