देश की खबरें | हिम्मत है तो दुर्गेश पाठक के खिलाफ राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव लड़ें दिल्ली भाजपा अध्यक्ष: संजय सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के नेता दुर्गेश पाठक अगले महीने राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार होंगे। इस आशय की जानकारी देने के साथ-साथ आप नेता संजय सिंह ने भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता को उपचुनाव लड़ने और पाठक को हराने की चुनौती भी दी है।

नयी दिल्ली, 28 मई आम आदमी पार्टी (आप) के नेता दुर्गेश पाठक अगले महीने राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार होंगे। इस आशय की जानकारी देने के साथ-साथ आप नेता संजय सिंह ने भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता को उपचुनाव लड़ने और पाठक को हराने की चुनौती भी दी है।

पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में सिंह ने पाठक की उम्मीदवारी की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष या पार्टी के अन्य कद्दावर नेताओं ने ''निश्चित हार'' के डर के चलते राजेंद्र नगर सीट पर उपचुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।

आप सांसद सिंह ने बाद में पत्रकारों से कहा कि पार्टी द्वारा पाठक की उम्मीदवारी ''औपचारिक घोषणा'' भी की जाएगी। पाठक संवाददाता सम्मेलन में मौजूद थे।

सिंह ने मीडिया के एक वर्ग में प्रकाशित खबर का जिक्र करते हुए कहा, ''दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और तजिंदर सिंह बग्गा चुनाव से भाग गए। हमेशा गाली-गलौच करने और झूठे आरोप लगाते रहने वाले भाजपा के दोनों कद्दावर नेताओं ने राजेंद्र नगर सीट से उपचुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।''

उन्होंने कहा कि यह ''स्पष्ट रूप से दिखाता है'' कि भाजपा के ''कद्दावर'' नेता दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के शासन मॉडल, उनके कार्यों और राजनीति से कितने डरे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ''इतनी डरी हुई'' है कि पहले तो वह निगम चुनावों से भाग गई और अब उसके नेता विधानसभा उपचुनाव से भाग रहे हैं।

सिंह ने कहा, ''मैं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता को राजेंद्र नगर से उपचुनाव लड़ने की चुनौती देता हूं। हमारे एमसीडी प्रभारी और आप नेता दुर्गेश पाठक वहां से उम्मीदवार होंगे। आप भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हो, अगर आपमें हिम्मत है तो आओ और चुनाव लड़ो।''

आप की तरफ से पाठक की उम्मीदवारी की औपचारिक घोषणा के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा, “आप क्या करेंगे जब वे (भाजपा नेता) डरे हुए हैं और उनके (पाठक के) बारे में सुनकर भाग रहे हैं। … ठीक है, पार्टी की ओर से इसकी औपचारिक घोषणा भी कर दी जाएगी।

आप ने हालांकि अभी राजेंद्र नगर उपचुनाव के लिये औपचारिक रूप से पाठक को अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है, लेकिन उनका नाम बीते कुछ दिन से चर्चा में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Donald Trump: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में फायरिंग, ट्रंप ने जान बचाने वाले सीक्रेट सर्विस एजेंट्स की बहादुरी को सराहा, तारीफ़ में कही ये बात; VIDEO

Washington Firing: वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, Donald Trump को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित बाहर निकाला, बाल-बाल बचे; VIDEO

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड