जरुरी जानकारी | हमारी व्हिस्की पर अधिक शुल्क लगाया तो हम यूरोप की शराब पर 200 प्रतिशत शुल्क लगाएंगेः ट्रंप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. यूरोपीय संघ ने इस्पात और एल्युमिनियम आयात पर शुल्क लगाने के ट्रंप के ऐलान के बाद अमेरिकी व्हिस्की पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की है। यूरोपीय संघ इस शुल्क को एक अप्रैल से लागू करने जा रहा है।
यूरोपीय संघ ने इस्पात और एल्युमिनियम आयात पर शुल्क लगाने के ट्रंप के ऐलान के बाद अमेरिकी व्हिस्की पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की है। यूरोपीय संघ इस शुल्क को एक अप्रैल से लागू करने जा रहा है।
हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति को यूरोपीय संघ का यह कदम नागवार गुजरा है। ट्रंप ने सुबह की अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अगर यूरोपीय संघ अमेरिकी व्हिस्की पर नियोजित 50 प्रतिशत शुल्क की घोषणा पर टिका रहता है तो एक नया व्यापार युद्ध छिड़ जाएगा।
ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘‘अगर यह शुल्क तुरंत नहीं हटाया गया, तो अमेरिका जल्द ही फ्रांस और यूरोपीय संघ के अन्य देशों से आने वाले सभी वाइन, शैंपेन और अल्कोहल उत्पादों पर 200 प्रतिशत शुल्क लगाएगा।’’
उन्होंने कहा कि यह अमेरिका में वाइन और शैंपेन के कारोबार के लिए बहुत अच्छा होगा।
रिपब्लिकन पार्टी के नेता ट्रंप ने बुधवार को ही संकेत दे दिया था कि वह इस मामले में भी कार्रवाई करने का इरादा रखते हैं।
ट्रंप ने अपने कार्यालय ओवल ऑफिस में संवाददाताओं के साथ चर्चा में यूरोपीय संघ के कदम पर कहा था, ‘‘बेशक मैं इसका जवाब दूंगा।’’
इस साल जनवरी में दोबारा अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद से ही ट्रंप कनाडा, मेक्सिको, चीन एवं भारत जैसे देशों पर अधिक सीमा शुल्क लगाने की घोषणाएं करते आ रहे हैं। उनका कहना है कि अमेरिका अब किसी भी दूसरे देश द्वारा लगाए जाने वाले शुल्क के बराबर ही शुल्क लगाएगा।
हालांकि, इससे दुनिया भर में व्यापार युद्ध गहराने के आसार बनते हुए दिखने लगे हैं। इसकी वजह यह है कि प्रभावित देशों ने भी जवाबी कदमों का ऐलान करना शुरू कर दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)