देश की खबरें | अगर हम सत्ता में आए तो देश में ओबीसी की सही संख्या जानने के लिए जाति जनगणना कराएंगे : राहुल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी केंद्र में सत्ता में आती है, तो वह देश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लोगों की सही संख्या जानने के लिए जाति आधारित जनगणना कराएगी।

भोपाल, 30 सितंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी केंद्र में सत्ता में आती है, तो वह देश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लोगों की सही संख्या जानने के लिए जाति आधारित जनगणना कराएगी।

राहुल मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, "सत्ता में आने के तुरंत बाद, हम सबसे पहला काम देश में ओबीसी की सही संख्या जानने के लिए जाति-आधारित जनगणना कराएंगे, क्योंकि कोई भी उनकी सही संख्या नहीं जानता है।"

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि देश को कैबिनेट सचिव और सचिवों सहित केवल 90 अधिकारी चला रहे हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों और विधायकों की देश में नीतियां और कानून बनाने में कोई भूमिका नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के निर्वाचित सदस्यों के बजाय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्य और नौकरशाह कानून बना रहे हैं।

मध्य प्रदेश को देश में भ्रष्टाचार का ''केंद्र'' करार देते हुए राहुल ने कहा, ''व्यापमं जैसे घोटालों ने राज्य को हिलाकर रख दिया है। एमबीबीएस की सीट बेची जाती है, परीक्षा के पेपर बेचे जाते हैं, लीक होते हैं और बच्चों के भोजन, गणवेश के अलावा महाकाल लोक कॉरिडोर के निर्माण में भी चोरी की गई।’’

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि मध्य प्रदेश में पिछले 18 वर्षों में 18,000 किसानों ने आत्महत्या की है। उन्होंने आरोप लगाया, ''इसका मतलब है कि राज्य में हर दिन तीन किसान अपनी जान दे देते हैं।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच