देश की खबरें | अगर टी20 विश्व कप स्थगित हुआ तो आईपीएल के आयोजन को लेकर काफी आश्वस्त हूं: वार्नर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ‘काफी आश्वस्त और सकारात्मक’ हैं कि अगर कोविड-19 महामारी के कारण टी20 विश्व कप स्थगित होता है तो वह और आस्ट्रेलिया के अन्य खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेल पाएंगे।

जियो

नयी दिल्ली, 21 जून सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ‘काफी आश्वस्त और सकारात्मक’ हैं कि अगर कोविड-19 महामारी के कारण टी20 विश्व कप स्थगित होता है तो वह और आस्ट्रेलिया के अन्य खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेल पाएंगे।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के अध्यक्ष अर्ल एडिंग्स पहले ही कह चुके हैं कि अक्टूबर-नवंबर में 16 टीमों के टूर्नामेंट की मेजबानी करना थोड़ा ‘अवास्तविक’ होगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हालांकि टी20 विश्व कप के भविष्य को लेकर कोई फैसला नहीं किया है और उसके अगले महीने ऐसा करने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े | राजस्थान में आज कोरोना के 154 नए संक्रमित मामले आए सामनें, अब तक 341 संक्रमितों की हुई मौत: 21 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

‘इंडिया टुडे’ ने वार्नर के हवाले से कहा, ‘‘अगर विश्व कप के आयोजन की संभावना नहीं है तो मैं काफी आश्वस्त और सकारात्मक हूं कि हम आईपीएल में खेल पाएंगे अगर यह विश्व कप की जगह लेता है तो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर क्रिकेट आस्ट्रेलिया हमें वहां जाने की स्वीकृति देता है तो मुझे यकीन है कि हम क्रिकेट खेलने आएंगे।’’

यह भी पढ़े | Surya Grahan 2020 Live Updates: महाराष्ट्र: सूर्य ग्रहण 2020 का साक्षी बना मुंबई, आसमान में दिखी यह खगोलीय घटना.

बायें हाथ के बल्लेबाज वार्नर भी पहले ही कह चुके हैं कि टीमों की संख्या को देखते हुए टी20 विश्व कप का आयोजन मुश्किल काम होगा।

उन्होंने कहा कि सभी इस मामले में आईसीसी के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

वार्नर ने कहा, ‘‘देखिए, टी20 विश्व कप को स्थगित करने को लेकर काफी बातें हो रही हैं, आस्ट्रेलिया में विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए प्रत्येक देश को लाना भी चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि 14 दिन के पृथकवास का समय है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा हमें सुनिश्चित करना है कि आस्ट्रेलिया में कोविड-19 के प्रकोप को दोबारा हावी होने से रोकें। आस्ट्रेलियाई सरकार ने फिलहाल पाबंदियां लगा रखी हैं। बेशक हमें इन नियमों का पालन करना होगा और बेशक हमें आईसीसी के फैसले का इंतजार करना होगा।’’

वार्नर ने कहा कि अधिकतर आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल में खेलना चाहते हैं जिसका आयोजन सितंबर-अक्तूबर में किया जा सकता है अगर टी20 विश्व कप और एशिया कप स्थगित हुआ तो।

उन्होंने कहा, ‘‘देखिए, पूरी संभावना है कि स्वीकृति मिलने पर नीलामी में चुने गए सभी खिलाड़ी खेलने को तैयार हो जाएंगे। हमें यात्रा करनी है इसलिए हमें सरकार की स्वीकृति लेनी होगी।’’

वार्नर ने कहा, ‘‘अगर क्रिकेट आस्ट्रेलिया हमें वहां जाने और टूर्नामेंट में खेलने की स्वीकृति देता है तो मुझे यकीन है कि खिलाड़ी दोबारा क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हो जाएंगे।’’

गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में प्रतिबंध के कारण 2018-19 में भारत के खिलाफ पिछली घरेलू श्रृंखला में नहीं खेल पाए वार्नर टीम इंडिया के खिलाफ आस्ट्रेलिया में चार टेस्ट मैचों की आगामी श्रृंखला में खेलने को लेकर उत्सुक हैं।

वार्नर हालांकि इस हाई प्रोफाइल श्रृंखला के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली को उकसाना नहीं चाहते।

उन्होंने कहा, ‘‘विराट कोहली ऐसा व्यक्ति नहीं है जिसे छेड़ा जाए और भालू को छेड़ने का कोई मतलब नहीं है।’’

वार्नर ने आगामी श्रृंखला पर कहा, ‘‘खाली स्टेडियम में भारत का सामना करना अवास्तविक होगा। मैं टीम में जगह बनाना चाहता हूं और उस श्रृंखला का हिस्सा बनना चाहता हूं। पिछली बार हमारा प्रदर्शन खराब नहीं था लेकिन अच्छी टीम ने हमें हराया था और उनकी गेंदबाजी शानदार है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब भारत का बल्लेबाजी क्रम सर्वश्रेष्ठ है और हमारे गेंदबाज इसे निशाना बनाना चाहेंगे और भारतीय दर्शक इसे देखने को बेताब होंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड