देश की खबरें | विपक्ष ने किसानों को बरगलाना जारी रखा तो उसे अगले चुनाव में और भी कम सीटें मिलेंगी: गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि अगर विपक्ष किसानों को ‘‘गुमराह’’ करता रहा तो उसे अगले लोकसभा चुनाव में और भी कम सीटें मिलेंगी।

शिमला, एक मार्च रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि अगर विपक्ष किसानों को ‘‘गुमराह’’ करता रहा तो उसे अगले लोकसभा चुनाव में और भी कम सीटें मिलेंगी।

केंद्रीय रेल, वाणिज्य एवं उद्योग और उपभोक्ता मामलों के मंत्री गोयल यहां हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आधिकारिक आवास पर संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘विपक्ष को किसानों को (कृषि कानूनों पर) गुमराह नहीं करना चाहिए।’’

किसानों के आंदोलन के कारण रेलवे को हुए नुकसान संबंधी सवाल से बचते हुए गोयल ने आरोप लगाया कि विपक्षी कांग्रेस ने विभिन्न मुद्दों पर लोगों को गुमराह किया है, इसीलिए आम चुनाव में मतदाताओं ने उसे कुछ सीटों तक सीमित कर दिया और पार्टी विपक्ष के नेता का पद भी प्राप्त करने में असफल रही।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर विपक्ष इसी तरह किसानों को गुमराह करता रहा, तो अगले आम चुनावों में उसे और भी कम सीटें मिलेंगी।’’

2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 44 सीटें जीती थीं। 2019 के आम चुनाव में उसकी सीटों की संख्या में थोड़ा सुधार हुआ और यह बढ़कर 52 हो गई।

गोयल ने कहा कि सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून किसानों और देश के हित में हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के किसानों सहित अधिकतर किसान नये कृषि कानूनों के पक्ष में हैं और केवल कुछ ही ‘‘गुमराह’’ हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक समाधान निकलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\