देश की खबरें | हिजाब की अनुमति नहीं मिली तो दो छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी, मुख्यमंत्री ने कहा- छोटी-मोटी घटना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रदेश के कलबुर्गी जिले में भारतीय जनता पार्टी की बैठक में शामिल होने आये मुख्यमंत्री से हिजाब की अनुमति न दिये जाने पर दो छात्राओं द्वारा परीक्षा छोड़ने की घटना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इस बारे में नहीं पता । यह छोटी-मोटी घटना हो सकती है । हमारे शिक्षा मंत्री इस मामले को देखेंगे ।’’

प्रदेश के कलबुर्गी जिले में भारतीय जनता पार्टी की बैठक में शामिल होने आये मुख्यमंत्री से हिजाब की अनुमति न दिये जाने पर दो छात्राओं द्वारा परीक्षा छोड़ने की घटना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इस बारे में नहीं पता । यह छोटी-मोटी घटना हो सकती है । हमारे शिक्षा मंत्री इस मामले को देखेंगे ।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या दोनों छात्राओं को परीक्षा में बैठने का एक और मौका दिया जायेगा, उन्होंने कहा, ‘‘इस बारे में हमारे शिक्षा मंत्री जो भी कहेंगे वही हमारा (सरकार का) रूख होगा ।’’

गौरतलब है कि दोनों छात्राएं हिजाब पहनकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचीं थी । उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्हें हिजाब पहनकर परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाए, लेकिन कॉलेज के अधिकारियों ने उच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए उन्हें ऐसा करने से रोक दिया । बाद में दोनों परीक्षा दिए बिना अपने अपने घरों को लौट गयीं ।

चूंकि हिजाब या धार्मिक पहचान से जुड़े किसी भी कपड़े पर प्रतिबंध है, इसलिए अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर मुस्लिम लड़कियों के लिए हॉल में प्रवेश करने से पहले, हिजाब उतारने के लिये व्यवस्था की थी ।

परीक्षा में हिजाब पहनकर आने वाली लड़कियों ने कहा कि वे उन्हें अलग, नियत स्थान पर जा कर हटा देंगी और परीक्षा समाप्त होने के बाद उन्हें फिर से पहन लेंगी।

हिजाब विवाद के साये में कड़ी सुरक्षा के बीच राज्य में आज से द्वितीय वर्ष की प्री-यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं शुरू हो गयीं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\