अगर एक जून तक किसानों को पूरा भुगतान नहीं किया गया तो धरने पर बैठूंगा : अभय चौटाला

इनेलो विधायक ने यहां संवाददातओं से कहा, '' किसान छला हुआ महसूस करते हैं। सरकार ने बड़े-बड़े दावे किए थे लेकिन हकीकत कुछ और है। हकीकत यह है कि किसानों की खरीदी गई फसल का एक तिहाई भुगतान भी अब तक नहीं किया गया है।''

जियो

चंडीगढ, 23 मई इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के विधायक अभय सिंह चौटाला ने शनिवार को कहा कि अगर मनोहर लाल खट्टर सरकार किसानों की खरीदी गई गेहूं और सरसों की फसल का ''बकाया भुगतान'' एक जून तक नहीं करती तो वह धरने पर बैठेंगे।

इनेलो विधायक ने यहां संवाददातओं से कहा, '' किसान छला हुआ महसूस करते हैं। सरकार ने बड़े-बड़े दावे किए थे लेकिन हकीकत कुछ और है। हकीकत यह है कि किसानों की खरीदी गई फसल का एक तिहाई भुगतान भी अब तक नहीं किया गया है।''

उन्होंने कहा कि अगर किसानों की पूरी रकम का भुगतान एक जून तक नहीं किया गया तो वह दो जून से धरने पर बैठेंगे।

चौटाला ने कहा, '' और मैं अकेला नहीं बैठूंगा। सरकार पर दबाव बनाने के लिए अपने बकाया भुगतान की मांग को लेकर हजारों किसान मेरे साथ बैठेंगे।''

उन्होंने कहा कि भुगतान में चार दिन से अधिक देरी होने पर सरकार को किसानों को ब्याज भी देना चाहिए।

चौटाला ने कहा, '' सरकार दावा करती है कि किसानों की फसल का भुगतान 72 घंटे के अंदर किया जाएगा और ऐसा करने में विफल रहने पर किसान को ब्याज भी देना चाहिए।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी