देश की खबरें | सपा और प्रसपा अगर एक होकर चुनाव लड़े तो भाजपा गायब हो जाएगी : अमित जानी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने शनिवार यहां दावा किया कि उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव में अगर समाजवादी पार्टी (सपा) और प्रसपा ने मिलकर चुनाव लड़ा तो भाजपा पूरे प्रदेश से गायब हो जाएगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मेरठ,सात नवम्बर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने शनिवार यहां दावा किया कि उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव में अगर समाजवादी पार्टी (सपा) और प्रसपा ने मिलकर चुनाव लड़ा तो भाजपा पूरे प्रदेश से गायब हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि अबकी बार उत्तर प्रदेश में समाजवादियों की सरकार बनेगी।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: पति करता था गर्लफ्रेंड से प्यार, पत्नी ने खुशी-खुशी करवाई दोनों की शादी.

अमित जानी ने चौधरी चरण सिंह की जयंती से दो दिन पहले 21 दिसंबर को कस्बा जानी में किसान महारैली की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि महारैली में पार्टी अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

सिवालखास क्षेत्र में दौरे पर आए अमित जानी ने यहां मीडिया से बातचीत में राज्य की योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उसका प्रशासन पर से नियंत्रण समाप्त हो गया है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020 Exit Polls Live Streaming on Aaj Tak: यहां देखें आज तक के एग्जिट पोल के नतीजे.

प्रसपा नेता ने कहा कि किसानों को पराली जलाने पर जेल भेजा जा रहा है, इस किसान विरोधी रवैए के खिलाफ आंदोलन होगा।

अमित जानी ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवा को बीमार बताते हुए कहा कि हालत यह है कि सपा सरकार में 108 सेवा चालू की गई थी जिसकी हाल भाजपा सरकार में खस्ता है और घंटों तक 108 सेवा नहीं मिल रही, सरकारी अस्पताल में न डॉक्टर है ना दवा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\