देश की खबरें | अगर विमान के भीतर कोई फोटोग्राफी करता पाया गया तो दो सप्ताह के लिए उड़ान निलंबित कर देंगे :डीजीसीए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नागर विमानन महानिदेशक (डीजीसीए) ने शनिवार को कहा कि अगर किसी पूर्व निर्धारित उड़ान में किसी को फोटोग्राफी करते हुए पाया गया तो उस मार्ग पर उड़ान को दो सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया जाएगा।
नयी दिल्ली, 12 सितंबर नागर विमानन महानिदेशक (डीजीसीए) ने शनिवार को कहा कि अगर किसी पूर्व निर्धारित उड़ान में किसी को फोटोग्राफी करते हुए पाया गया तो उस मार्ग पर उड़ान को दो सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया जाएगा।
डीजीसीए को इंडिगो की बुधवार की चंडीगढ़-मुंबई की एक उड़ान में सुरक्षा और सामाजिक दूरी संबंधी प्रोटोकॉल के कथित उल्लंघन का पता चला था जिसमें अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी यात्रा की थी। इसके बाद डीजीसीए ने शुक्रवार को इंडिगो से ‘उचित कार्रवाई’ करने को कहा था।
बुधवार को विमान के भीतर के घटनाक्रम के एक वीडियो के अनुसार संवाददाता और कैमरामैन रनौत की प्रतिक्रिया लेने के लिए आपस में धक्कामुक्की करते और भीड़ लगाते देखे गये।
डीजीसीए ने शनिवार को अपने आदेश में कहा, ‘‘फैसला किया गया है कि अब से यदि किसी पूर्व निर्धारित यात्री विमान में इस तरह का कोई उल्लंघन (फोटोग्राफी) होता है तो उस मार्ग पर उड़ान को अगले दिन से दो सप्ताह की अवधि के लिए निलंबित कर दिया जाएगा।’’
यह भी पढ़े | तमिलनाडु में एक और 19 वर्षीय NEET परीक्षार्थी ने की आत्महत्या, घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद.
यह आदेश भारत की सभी घरेलू एयरलाइनों को भेजा गया है।
आदेश में कहा गया है कि विमान नियमावली 1937 के नियम 13 के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को विमान के अंदर कोई भी तस्वीरें लेने की अनुमति नहीं है। डीजीसीए या नागरिक उड्डयन मंत्रालय से इस तरह की अनुमति होने पर ही ऐसा किया जा सकता है।
इसमें कहा गया है, ‘‘यदि किसी पूर्व निर्धारित यात्री विमान में इस तरह का कोई उल्लंघन (फोटोग्राफी) होता है तो उस मार्ग पर उड़ान को अगले दिन से दो सप्ताह की अवधि के लिए स्थगित कर दिया जाएगा और इसे ‘‘केवल एयरलाइन द्वारा उल्लंघन के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सभी आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई किए जाने के बाद ही बहाल किया जाएगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)