देश की खबरें | प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल होते हैं तो पार्टी को उनके अनुभव का लाभ उठाना चाहिए: कमलनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को संबंधित क्षेत्र की "अनुभवी शख्सियत" बताते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने शुक्रवार को कहा कि अगर वह कांग्रेस में शामिल होते हैं तो पार्टी को उनके अनुभव का लाभ उठाना चाहिए।

इंदौर, 22 अप्रैल चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को संबंधित क्षेत्र की "अनुभवी शख्सियत" बताते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने शुक्रवार को कहा कि अगर वह कांग्रेस में शामिल होते हैं तो पार्टी को उनके अनुभव का लाभ उठाना चाहिए।

कमलनाथ ने यह बात ऐसे वक्त कही है जब अगले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में नयी जान फूंकने के लिए किशोर की पेश रणनीति पर पार्टी के भीतर गहन मंत्रणा जारी है और अटकलें हैं कि वह कांग्रेस से जल्द ही विधिवत जुड़ सकते हैं।

उन्होंने इंदौर प्रेस क्लब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘चुनावी रणनीति के क्षेत्र में किशोर एक अनुभवी शख्सियत हैं और उन्होंने विभिन्न दलों के साथ काम किया है। अगर वह देख रहे हैं कि कांग्रेस ही देश का भविष्य है और वह इस पार्टी से जुड़कर इसकी मदद करना चाहते हैं तो इसमें क्या खराबी है?’’

कमलनाथ ने कहा कि अगर किशोर कांग्रेस में शामिल होते हैं तो पार्टी को उनके अनुभव का लाभ उठाना चाहिए।

राष्ट्रीय संगठनात्मक चुनावों के जरिये नया कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस विषय में पूरी पार्टी में सहमति बनाकर ‘‘सबसे प्रभावी तरीके’’ के इस्तेमाल पर विचार किया जाएगा।

कांग्रेस की गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल द्वारा भाजपा नेतृत्व की तारीफ किए जाने पर कमलनाथ ने कहा,‘‘अगर वह गुजरात की अंदरूनी राजनीति के चलते ऐसा बयान (भाजपा की तारीफ) दे रहे हैं, तो हमें उन्हें समझाने का प्रयास करना चाहिए।’’

उत्तर प्रदेश के पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार पर उन्होंने कहा कि इन चुनावों के वक्त राज्य में पार्टी का संगठन ‘‘बहुत कमजोर’’ था।

हालांकि, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने साथ में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा,‘‘अमेरिका, यूरोप और जापान के चुनावों में ईवीएम का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। यहां तक कि दुनिया के जिन मुल्कों में इन मशीनों की चिप बनती है, वहां बाकायदा कानून बनाकर तय किया गया है कि वे मतपत्रों से ही चुनाव कराएंगे। लेकिन हमारे देश के चुनावों में भाजपा ईवीएम के इस्तेमाल पर अड़ी रहती है।’’

कमलनाथ ने भाजपा पर मध्य प्रदेश में ‘‘सौदेबाजी’’ के जरिये उनकी सरकार गिराने का आरोप दोहराया और दावा किया कि जब वह मुख्यमंत्री थे, तब कांग्रेस के एक विधायक ने उनसे मिलकर कहा था कि पाला बदलने के लिए उसे बड़ी रकम दी गई है जो उसकी गाड़ी में रखी है। हालांकि, संवाददाताओं के पूछे जाने के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के इस कथित विधायक का नाम नहीं बताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\