देश की खबरें | आज दिल्ली है तो कल केरल होगाः भाजपा नेता वी. मुरलीधरन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद पार्टी के नेता वी. मुरलीधरन ने शनिवार को कहा कि केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को राज्य में भी इसी तरह के परिणाम के लिए तैयार रहना चाहिए।
तिरुवनंतपुरम, आठ फरवरी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद पार्टी के नेता वी. मुरलीधरन ने शनिवार को कहा कि केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को राज्य में भी इसी तरह के परिणाम के लिए तैयार रहना चाहिए।
मुरलीधरन ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज दिल्ली है तो कल केरल होगा।’’
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के चुनाव का परिणाम इस बात का संकेत है कि भ्रष्ट लोगों का क्या हश्र होने वाला है।
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले और भ्रष्टाचार की अन्य गतिविधियों में शामिल थे और लोग उनके इस दावे पर विश्वास नहीं करते कि केजरीवाल के विरोधियों ने राजनीतिक रूप से उन्हें निशाना बनाया है।
उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम यह संदेश भी देते हैं कि ‘‘लोग भ्रष्ट लोगों को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे।’’
मुरलीधरन ने कहा, ‘‘यह जीत भ्रष्टाचार और अहंकार के खिलाफ है।’’
उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा सरकार के प्रशासन को देखने के बाद दिल्ली के लोग ‘डबल इंजन’ सरकार चाहते हैं।
मुरलीधरन ने कहा, ‘‘दिल्ली चुनाव के नतीजे पिनराई विजयन के लिए सबक होना चाहिए कि भ्रष्ट लोगों का क्या हश्र होता है। इससे यह भी संकेत मिलता है कि केरल में भी ऐसा ही जनादेश आएगा।’’
निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली विधानसभा की 70 सीट में से भाजपा ने 48 सीटें और आम आदमी पार्टी (आप) ने 22 सीटें जीती हैं।
भाजपा 26 साल से अधिक समय के बाद दिल्ली में सरकार बनाने के लिए तैयार है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)