देश की खबरें | अगर भाजपा बंगाल में जीतती है तो गुजरात में विधानसभा चुनाव समय से पहले हो सकते हैं: मंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के एक मंत्री ने रविवार को दावा किया कि अगर पश्चिम बंगाल में भाजपा जीतती है तो राज्य में विधानसभा चुनाव 2022 के अंत से पहले हो सकते हैं।
वलसाड, सात मार्च गुजरात के एक मंत्री ने रविवार को दावा किया कि अगर पश्चिम बंगाल में भाजपा जीतती है तो राज्य में विधानसभा चुनाव 2022 के अंत से पहले हो सकते हैं।
बंगाल में चुनाव 27 मार्च से आठ चरणों में होंगे, जबकि मतगणना दो मई को होगी।
वर्तमान गुजरात विधानसभा का कार्यकाल अगले साल दिसंबर तक है।
दक्षिण गुजरात के वलसाड जिले के उमरगाम में संवाददाताओं से बात करते हुए, राज्य के वन और जनजातीय मामलों के मंत्री रमन पाटकर ने कहा कि गुजरात में ऐसे समय में चुनाव के लिए माहौल अनुकूल है जब भाजपा हर जगह जीत रही है।
उन्होंने कहा, "जब भाजपा चारों ओर से जीत रही है, तब (पार्टी का) संसदीय बोर्ड और राज्य और राष्ट्रीय नेतृत्व समझ रहे हैं कि इस अनुकूल माहौल में चुनाव कराना बेहतर है।"
पाटकर ने दावा किया कि अगर पश्चिम बंगाल में भाजपा जीतती है, तो थोड़े समय में इसको लेकर घोषणा की जा सकती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)