देश की खबरें | झारखंड में भाजपा के सत्ता में लौटने पर आदिवासियों का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा: हेमंत सोरेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर संसाधनों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को दावा किया कि राज्य में भाजपा के सत्ता में लौटने पर आदिवासियों का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा।

रांची, 23 जनवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर संसाधनों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को दावा किया कि राज्य में भाजपा के सत्ता में लौटने पर आदिवासियों का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा।

खतियानी जोहार यात्रा के तहत सिमडेगा में एक रैली को संबोधित करते हुए सोरेन ने कहा कि भाजपा ने गुजरात और महाराष्ट्र को विकास के पथ पर बढ़ाया, लेकिन झारखंड के सामाजिक ताने-बाने को नष्ट कर दिया।

इस कार्यक्रम का आयोजन राज्य में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

सोरेन ने कहा, ‘‘यदि भाजपा किसी तरह से सत्ता में लौटने में सफल रहती है तो मूल निवासी और आदिवासी अपने पैरों पर खड़े नहीं हो सकेंगे क्योंकि उनका अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। मैं आपको (लोगों को) आगाह करना चाहता हूं कि वह (भाजपा) अब गांवों में अब अपनी पकड़ मजबूत करेगी।’’

लोकसभा चुनाव और झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में साथ-साथ होने हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में भाजपा ने अलग झारखंड राज्य के गठन की लड़ाई की खिल्ली उड़ाई थी। उन्होंने कहा, ‘‘वह चाहती है कि आदिवासी और स्थानीय लोग अपनी अस्मिता के लिए संघर्ष करते रहें।’’

सोरेन ने यह भी कहा कि 1932 के खतियान (भूमि रिकॉर्ड) पर आधारित मूल निवास नीति उनकी सरकार लोगों के अधिकारों के संरक्षण के लिए लेकर आई। उन्होंने इसे संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की।

उन्होंने नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह उनकी सरकार के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो जैसी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं गरीबों, आदिवासियों और वंचितों का नेता हूं, व्यापारियों का नेता नहीं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू