देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आईईडी विस्फोट, एक सैनिक की मौत, तीन घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को आतंकवादियों द्वारा किए गए एक आईईडी विस्फोट में कम से कम एक सैनिक की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

श्रीनगर, 27 जनवरी जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को आतंकवादियों द्वारा किए गए एक आईईडी विस्फोट में कम से कम एक सैनिक की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि आईईडी के धमाके में छर्रे लगने से सेना के गश्ती दल के चार जवान घायल हो गये । उन्होंने बताया कि यह धमाका कुलगाम जिले के शुभनपोरा इलाके में एक परित्यक्त इमारत में हुआ ।

उन्होंने बताया कि घायलों का पहले प्राथमिक उपचार कराया गया और इसके बाद उन्हें 92 बेस अस्पताल भेज दिया गया ।

प्रवक्ता ने बताया कि एक घायल सैनिक की अस्पताल में मौत हो गयी ।

इससे पहले रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सैनिक हथगोले के हमले में घायल हुये थे ।

पुलिस के प्रवक्ता ने हालांकि कहा कि प्रारंभिक जांच में इस बात का पता चला है कि इमारत में कम शक्ति वाले विस्फोटक और बॉल बेरिंग के साथ एक आईईडी लगाया गया था, जहां सेना के जवान नियमित जाते हैं । उन्होंने बताया कि यह इमारत एक स्कूल परिसर में स्थित है।

प्रवक्ता ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी