जरुरी जानकारी | आईसीआईसीआई बैंक का पहली तिमाही शुद्ध लाभ 36 प्रतिशत बढ़कर 2,599 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) का एकल शुद्ध लाभ 36 प्रतिशत बढ़कर 2,599 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बैंक ने 1,908 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

नयी दिल्ली, 25 जुलाई निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) का एकल शुद्ध लाभ 36 प्रतिशत बढ़कर 2,599 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बैंक ने 1,908 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 26,066 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 21,405.50 करोड़ रुपये थी।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

एकीकृत आधार पर अप्रैल- जून 2020 तिमाही के दौरान बैंक का शुद्ध लाभ 24 प्रतिशत बढ़कर 3,117.68 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,513.69 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही के दौरान बैंक की एकीकृत आय बढ़कर 37,939.32 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष इसी तिमाही में 33,868.89 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही के दौरान बैंक ने आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लि. के 3.96 प्रतिशत तथा आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के 1.50 प्रतिशत शेयर कुल 3,092.93 करोड़ रुपये में बेचे।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

इस बिक्री से (बिक्री आधारित खर्च के बाद) बैंक को एकल वित्तीय नतीजों में 3,036.29 करोड़ रुपये तथा एकीकृत नतीजों में 2,715.87 करोड़ रुपये का शुद्ध प्राप्ति हुई।

तिमाही के दौरान कुल ऋण पर बैंक की सकल गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) घटकर 5.46 प्रतिशत रह गईं, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 6.49 प्रतिशत थीं।

इसी तरह बैंक का शुद्ध एनपीए 1.77 प्रतिशत से घटकर 1.23 प्रतिशत पर आ गया। हालांकि, डूबे कर्ज और अन्य आकस्मिक खर्च के लिए बैंक का प्रावधान दोगुना होकर 7,593.95 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 3,495.73 करोड़ रुपये था।

बैंक ने कहा कि पहली तिमाही के दौरान उसने कोविड-19 से संबंधित 5,550 करोड़ रुपये का प्रावधान किया। 30 जून, 2020 तक उसका कोविड-19 संबंधित प्रावधान 8,275 करोड़ रुपये था। बैंक ने कहा कि यह अतिरिक्त प्रावधान रिजर्व बैंक के 17 अप्रैल, 2020 को जारी दिशानिर्देशों से ज्यादा है।

बैंक ने कहा कि 30 जून 2020 की स्थिति के अनुसार बैंक का साल दर साल घरेलू रिण 10 प्रतिशत पर था। वहीं कुल अग्रिम राशि सात प्रतिशत बढ़कर 6,31,215 करोड़ रुपये पर पहुंच गई जो कि एक साल पहले 30 जून को 5,92,415 करोड़ रुपये पर थी।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\