जरुरी जानकारी | आईसीआईसीआई बैंक ने जीवन बीमा इकाई में बेची डेढ़ प्रतिशत हिस्सेदारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईसीआईसीआई बैंक ने अपनी अनुषंगी जीवन बीमा इकाई ‘आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी’ में 1.5 प्रतिशत हिस्सेदारी 840 करोड़ रुपये में बेच दी। बैंक ने सोमवार को कहा कि इससे उसे अपने बहीखाते दुरुस्त करने में मदद मिलेगी।

नयी दिल्ली, 22 जून आईसीआईसीआई बैंक ने अपनी अनुषंगी जीवन बीमा इकाई ‘आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी’ में 1.5 प्रतिशत हिस्सेदारी 840 करोड़ रुपये में बेच दी। बैंक ने सोमवार को कहा कि इससे उसे अपने बहीखाते दुरुस्त करने में मदद मिलेगी।

पिछले हफ्ते बैंक ने अपनी अनुषंगी साधारण बीमा कंपनी ‘आईसीआईसीआई लॉम्बार्ड’ में भी 3.96 प्रतिशत हिस्सेदारी 2,250 करोड़ रुपये में बेची थी।

यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी.

बैंक ने नौ मई को अपने 2019-20 के वित्तीय परिणामों की घोषणा करते वक्त कहा था कि वह अपने बहीखातों को दुरुस्त करने के लिए प्रयासरत रहेगा।

शेयर बाजार को दी जानकारी में बैंक ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल में 10 रुपये अंकित मूल्य के 2,15,00,000 शेयर बेचने की मंजूरी दे दी। 31 मार्च 2020 को यह कंपनी में 1.5 प्रतिशत की शेयर पूंजी के बराबर हैं।

यह भी पढ़े | चीन पर राम माधव बोले-सीमा पर सतर्कता और शक्ति से पहरा देना हमारी पहली प्राथमिकता.

इस बिक्री के बाद कंपनी में बैंक की हिस्सेदारी करीब 51.4 प्रतिशत रह जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\