ICC Launches Cricket WC 2023 Trophy Into Stratosphere: आईसीसी ने विश्व कप ट्रॉफी को अंतरिक्ष में भेजा, टूर ख़त्म होने के बाद अहमदाबाद में करेगी लैंड

भारत में इस साल होने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के पुरुष एकदिवसीय विश्व कप 2023 से पहले इसकी ट्रॉफी को पहली बार पृथ्वी से एक लाख 20 हजार फीट ऊपर समताप मंडल में छोड़ा गया और यह नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में उतरी.

आईसीसी विश्व कप की ट्रॉफी( Photo Credit: Twitter)

दुबई, 26 जून भारत में इस साल होने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के पुरुष एकदिवसीय विश्व कप 2023 से पहले इसकी ट्रॉफी को पहली बार पृथ्वी से एक लाख 20 हजार फीट ऊपर समताप मंडल में छोड़ा गया और यह नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में उतरी. ट्रॉफी को एक विशिष्ट स्ट्रैटोस्फेरिक (समतापमंडलीय) गुब्बारे से जोड़ा गया और इस दौरान 4के कैमरों से पृथ्वी के वायुमंडल के किनारे पर ट्रॉफी की कुछ आश्चर्यजनक तस्वीरें खींची गईं.ट्रॉफी का 2023 का दौरा अब तक का सबसे बड़ा होगा जिसमें प्रशंसकों को दुनिया भर के विभिन्न देशों और शहरों में इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी से जुड़ने का मौका मिलेगा. यह भी पढ़ें: आईसीसी ने पुरुष क्रिकेट विश्व कप की ट्रॉफी को स्ट्रैटोस्फियर में किया लॉन्च, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में करेगी शानदार लैंडिंग, जानें ट्रॉफी टूर का पूरा शेड्यूल

आईसीसी की विज्ञप्ति के अनुसार 27 जून से आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप ट्रॉफी मेजबान भारत सहित कुवैत, बहरीन, मलेशिया, अमेरिका, नाइजीरिया, युगांडा, फ्रांस, इटली, अमेरिका जैसे 18 देशों की यात्रा करेगी.

दौरे के दौरान विभिन्न देशों में नवीन गतिविधियों और कार्यक्रमों के माध्यम से दस लाख प्रशंसकों को ट्रॉफी से मुखातिब होने का मौका मिलेगा.

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम भारत में इस साल होने वाले प्रतिष्ठित एकदिवसीय विश्व कप के फाइनल की मेजबानी की दौड़ में सबसे आगे है.

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी ज्योफ अलार्डिस ने कहा, ‘‘आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप ट्रॉफी दौरा अब तक के सबसे बड़े आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप की उलटी गिनती में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस दौरे पर ट्रॉफी राष्ट्राध्यक्षों से रूबरू होगी, सामुदायिक पहल शुरू करेगी और दुनिया भर के कुछ सबसे प्रतिष्ठित स्थलों का दौरा करने के अलावा क्रिकेट विकास कार्यक्रमों का समर्थन करेगी.’’

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने कहा, ‘‘क्रिकेट जैसे भारत को कोई अन्य खेल एकजुट नहीं करता और पूरे देश में उत्साह बढ़ रहा है क्योंकि हम छह सप्ताह तक दिल थाम देने वाले क्रिकेट के लिए दुनिया की 10 सर्वश्रेष्ठ टीमों की मेजबानी की तैयारी कर रहे हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘विश्व कप की उलटी गिनती के साथ, ट्रॉफी का दौरा प्रशंसकों के लिए इस आयोजन का हिस्सा बनने का एक शानदार मौका है, फिर वे चाहे कहीं भी हों. यह दौरा भारत में बड़े पैमाने पर होगा. पूरे देश में प्रतिष्ठित स्थानों, शहरों और स्थलों को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगा.’’

ट्रॉफी के दौरे की शुरुआत 27 जून को भारत में होगी और दुनिया भर की यात्रा करने के बाद चार सितंबर को ट्रॉफी मेजबान देश वापस लौटेगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी