खेल की खबरें | आईसीसी विश्व कप सुपर लीग बेहद जटिल : आथर्टन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल आथर्टन का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सुपर लीग ‘बेहद जटिल’ हैं और खेल की संचालन संस्था को भारत में होने वाले 2023 विश्व कप के लिए सरल क्वालीफिकेशन प्रणाली बनानी चाहिए थी।

मैनचेस्टर, 28 जुलाई इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल आथर्टन का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सुपर लीग ‘बेहद जटिल’ हैं और खेल की संचालन संस्था को भारत में होने वाले 2023 विश्व कप के लिए सरल क्वालीफिकेशन प्रणाली बनानी चाहिए थी।

आईसीसी ने सोमवार को एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सुपर लीग शुरू की जिससे 2023 में होने वाले पुरुष विश्व कप में हिस्सा लेने वाली टीमों का फैसला होगा। मेजबान भारत और सात शीर्ष टीमों को विश्व कप के लिए सीधे प्रवेश मिलेगा।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: बीसीसीआई ने आईपीएल 13 को लेकर साझा की जानकारी, देखें पूरी डिटेल्स.

सुपर लीग की शुरुआत विश्व चैंपियन इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच 30 जुलाई से शुरू हो रही श्रृंखला के साथ होगी।

आथर्टन ने स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट से कहा, ‘‘जो भी होता है उसके पीछे कोई तर्क होता है लेकिन यह काफी जटिल हो जाता है क्योंकि आपको दो प्रणालियों को एक साथ जोड़ने का प्रयास करते हो।’’

यह भी पढ़े | अगले महीने से वेस्टइंडीज में क्रिकेट की होगी वापसी, शुरू होगी कैरेबियाई प्रीमियर लीग.

उन्होंने कहा, ‘‘आपके पास आईसीसी वैश्विक प्रतियोगिताएं हैं- विश्व कप, विश्व टी20 और चैंपियन्स ट्रॉफी थी- और आप इसे सामान्य द्विपक्षीय श्रृंखलाओं से जोड़ने का प्रयास कर रहे हो जो भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) का हिस्सा है जहां प्रत्येक टीम एक-दूसरे के खिलाफ खेलती है।’’

आथर्टन ने कहा, ‘‘इन दो चीजों को आपस में जोड़ना बेहद मुश्किल है और अंत में ऐसा हो जाता है।’’

सुपर लीग में 13 टीमें हिस्सा लेंगी जिसमें आईसीसी के 12 पूर्ण सदस्य और नीदरलैंड शामिल है। नीदरलैंड ने विश्व क्रिकेट सुपर लीग 2015-17 जीतकर सुपर लीग में जगह बनाई है। सुपर लीग में प्रत्येक टीम तीन मैचों की चार श्रृंखलाएं स्वदेश और चार विदेशी सरजमीं पर खेलेंगी।

जो पांच टीमें सुपर लीग से सीधे क्वालीफाई करने में विफल रहेंगी वे क्वालीफायर 2023 में पांच एसोसिएट टीमों के साथ चुनौती पेश करेंगी और इनमें से दो टीमें भारत में होने वाले 10 टीमों के विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी।

प्रत्येक टीम को जीत के लिए 10 अंक मिलेंगे जबकि टाई, बेनतीजा और रद्द होने वाले मैचों के लिए पांच अंक दिए जाएंगे। हार के लिए कोई अंक नहीं मिलेगा। टीमों की रैंकिंग आठ श्रृंखला से मिले अंकों के आधार पर की जाएगी। दो या अधिक टीमों के समान अंक होने पर स्थान तय करने के लिए नियम बनाए गए हैं।

इंग्लैंड की ओर से 115 टेस्ट में 7728 रन बनाने वाले 52 साल के पूर्व बल्लेबाज आथर्टन ने कहा कि थोड़ी कम जटिल प्रणाली से लोगों को समझने में आसानी होती।

आईसीसी की क्रिकेट समिति का हिस्सा इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने कहा कि इससे सहज प्रणाली लागू कर पाना असंभव है और संचालन संस्था जो भी करे उसे आलोचना का सामना करना ही पड़ेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी सहज प्रक्रिया को खोजने का प्रयास करना समझ आता है लेकिन यह संभव नहीं है।’’

स्ट्रॉस ने कहा, ‘‘हम सभी बेमतलब द्विपक्षीय क्रिकेट की बात करते हैं जिसकी कोई प्रासंगिकता नहीं है और फिर जब आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियन के साथ सभी चीजों को समेटने की कोशिश करता है तो सभी कहते हैं कि अंक प्रणाली बेहद जटिल है और फिर वे (आईसीसी) सुपर लीग को आजमाते हैं और वे (लोग) कहते हैं कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं। ’’

आईसीसी न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन जैसे खिलाड़ियों की आलोचना का सामना कर चुकी है जिनका कहना है कि अंक प्रणाली उचित नहीं है जबकि भारतीय कप्तान विराट कोहली का कहना है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में विदेशी सरजमीं पर मिली जीत पर अधिक अंक मिलने चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Toss Winner Prediction: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\