खेल की खबरें | गंभीर चोटों की दशा में अधिक स्थानापन्न खिलाड़ियों की अनुमति दे आईसीसी : आथरटन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल आथरटन का मानना है कि कोरोना वायरस महामारी के बीच मैच की दशा में आईसीसी को ऐसी चोटों के लिये अधिक स्थानापन्न खिलाड़ियों की अनुमति देनी चाहिये जिनमें खिलाड़ियों को उपचार के लिये अस्पताल जाने की जरूरत पड़े ।

लंदन, छह जून इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल आथरटन का मानना है कि कोरोना वायरस महामारी के बीच मैच की दशा में आईसीसी को ऐसी चोटों के लिये अधिक स्थानापन्न खिलाड़ियों की अनुमति देनी चाहिये जिनमें खिलाड़ियों को उपचार के लिये अस्पताल जाने की जरूरत पड़े ।

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच जुलाई में जैविक सुरक्षित वातावरण में तीन मैचों की श्रृंखला के जरिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली होगी ।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को 15 लाख रुपये दान करेंगे सीईओ वसीम खान.

यह कोरोना महामारी के कारण मार्च में खेल स्थगित होने के बाद पहला टूर्नामेंट है ।

इंग्लैंड की 54 टेस्ट में कप्तानी करने वाले आथरटन ने कहा कि खेल बहाल होने के बाद एक दो मसले रहेंगे ।

यह भी पढ़े | पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज किरण मोरे ने धोनी को लेकर दिया बयान.

उन्होंने कहा ,‘‘ अगर किसी बल्लेबाज की ऊंगली टूट जाये और उसे एक्सरे के लिये अस्पताल जाना पड़े । उसे बबल से बाहर जाना पड़ेगा और अगर जांच या नतीजे में देरी हो जाये तो क्या होगा ।’’

उन्होंने एक क्रिकेट पॉडकाट में शॉन पोलाक से कहा ,‘‘ ऐसी कई परिस्थितियों में एक से अधिक स्थानापन्न खिलाड़ी की अनुमति मिलनी चाहिये ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\