खेल की खबरें | आईसीसी ने पंत और दो अन्य को महीने के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी के लिए नामित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया में भारत की एतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ियों में शामिल विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मंगलवार को इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग के साथ आईसीसी के महीने के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए नामित किया गया।

दुबई, दो फरवरी आस्ट्रेलिया में भारत की एतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ियों में शामिल विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मंगलवार को इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग के साथ आईसीसी के महीने के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए नामित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पहली बार महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए नामांकन दिया है। इस पुरस्कार के जरिये अंतराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुरुष और महिला खिलाड़ियों को पूरे साल मान्यता मिलेगी।

तेइस साल के पंत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में 97 रन की पारी खेली जिससे भारत मैच ड्रॉ कराने में सफल रहा जबकि ब्रिसबेन में उनकी नाबाद 89 रन की पारी की बदौलत भारत ने जीत दर्ज करते हुए एतिहासिक श्रृंखला जीती।

रूट ने जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट खेले और 228 तथा 186 रन की पारियां खेलकर अपनी टीम की टेस्ट श्रृंखला में 2-0 की जीत में अहम भूमिका निभाई।

इस वर्ग में नामित तीसरे खिलाड़ी स्टर्लिंग ने यूएई के खिलाफ दो और अफगानिस्तान के खिलाफ तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जहां उन्होंने तीन शतक जड़े।

महिला क्रिकेटरों में पाकिस्तान की डायना बेग और दक्षिण अफ्रीका की शबनिम इस्माइल तथा मारिजेन केप को इस मासिक पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।

बेग ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेली। उन्होंने एक दिवसीय श्रृंखला में नौ विकेट चटकाए और सबसे सफल गेंदबाज रहीं। इस्माइल ने भी पाकिस्तान के खिलाफ इतने ही मैच खेले। उन्होंने वनडे श्रृंखला में सात जबकि दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में पांच विकेट चटकाए।

मारिजेन ने पाकिस्तान के खिलाफ दो एक दिवसीय और दो टी20 मैच खेले जहां उन्होंने 110.57 के स्ट्राइर रेट से 115 रन बनाए और एक दिवसीय श्रृंखला में तीन विकेट भी हासिल किए।

इन पुरस्कार के विजेताओं का फैसला हर महीने के दूसरे सोमवार को आईसीसी के डिजिटल चैनलों पर किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड