खेल की खबरें | सेमीफाइनल में भारत से मिली हार में कोनोली के शॉट्स चयन से खफा इयान हीली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के पूर्व महान विकेटकीपर इयान हीली ने कूपर कोनोली के तकनीकी कौशल पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस तरह से दुबई में चैम्पियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को उन्होंने खेला, वह उनसे काफी नाराज हैं ।

सिडनी, पांच मार्च आस्ट्रेलिया के पूर्व महान विकेटकीपर इयान हीली ने कूपर कोनोली के तकनीकी कौशल पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस तरह से दुबई में चैम्पियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को उन्होंने खेला, वह उनसे काफी नाराज हैं ।

कोनोली को जैक फ्रेसर मैकगुर्क की जगह ऐन मौके पर आस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया और वह नौ गेंद खेलकर खाता भी नहीं खोल सके । उन्होंने शमी ने पवेलियन भेजा ।

भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई ।

हीली ने सेन रेडियो से कहा ,‘‘ मैं बहुत नाराज हूं । ट्रेविस हेड उसे इशारा कर रहा था कि विकेट कितना धीमा है । ऐसी पिच पर आपको जगहें तलाशनी होती है , चौकों का इंतजार नहीं करना होता । वह नौ गेंद खेल गया और एक भी रन नहीं बनाया । पहली आठ गेंदों पर चूका और नौवीं पर विकेट ही दे बैठा ।’’

उन्होंने कहा कि वह गेंद को देख भी नहीं रहा था और लाइन चूकता रहा ।

हीली ने कहा ,‘‘ कोनोली ने फुटवर्क दिखाया ही नहीं और शॉट्स भी बहुत खराब थे । वह गेंद को देख ही नहीं रहा था । वह गेंद की लाइन पकड़ ही नहीं पाया ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\