विदेश की खबरें | सक्रियता कम करूंगा या पद छोड़ दूंगा: पोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. फ्रांसिस (85) ने उत्तरी नुनावूत से स्वदेश लौटने के दौरान पत्रकारों से कहा कि उन्होंने इस्तीफा देने के बारे में नहीं सोचा है लेकिन यह विकल्प ‘‘खुला हुआ है’’ और पोप का पद छोड़ने में कुछ भी गलत नहीं है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

फ्रांसिस (85) ने उत्तरी नुनावूत से स्वदेश लौटने के दौरान पत्रकारों से कहा कि उन्होंने इस्तीफा देने के बारे में नहीं सोचा है लेकिन यह विकल्प ‘‘खुला हुआ है’’ और पोप का पद छोड़ने में कुछ भी गलत नहीं है।

उन्होंने विमान में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यह अजीब नहीं है। इससे कोई पहाड़ नहीं टूट जाएगा। आप पोप को बदल सकते हैं।’’

फ्रांसिस ने संवाददाता सम्मेलन को व्हील चेयर पर बैठकर संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि उन्होंने इस्तीफा देने पर अब तक विचार नहीं किया है और उन्हें पता है कि उन्हें कम से कम से अब सक्रियता कम करनी होगी।

फ्रांसिस ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मेरी उम्र में और इन सीमाओं के साथ, मुझे चर्च की सेवा करने में सक्षम होने के लिए (अपनी ऊर्जा) बचानी होगी, या इसके विपरीत, पद छोड़ने की संभावना के बारे में सोचना होगा।’’

कनाडा की उनकी यात्रा कठिन रही और कई बार कुर्सी पर बैठने-उठने के दौरान उनके चेहरे पर दर्द साफ झलक रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड