जब तक आईपीएल खेल रहा हूं, आरसीबी नहीं छोड़ूंगा : कोहली

आरसीबी तीन बार आईपीएल के फाइनल में पहुंचा है लेकिन कभी ट्राफी नहीं जीत पाया।

जमात

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल रायल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि वह जब तक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेल रहे हैं तब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की टीम को नहीं छोड़ेंगे।

आरसीबी तीन बार आईपीएल के फाइनल में पहुंचा है लेकिन कभी ट्राफी नहीं जीत पाया।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और आरसीबी के अपने साथी एबी डिविलियर्स के साथ इंस्टाग्राम पर बातचीत करते हुए कोहली ने कहा कि खिताब जीतना अब भी उनका लक्ष्य है लेकिन परिणाम जो भी हो वह टीम को नहीं छोड़ेंगे।

भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘यह शानदार सफर रहा है। एक साथ टीम में रहकर आईपीएल जीतना हमारा सपना है। ऐसी कोई परिस्थिति नहीं है जहां मुझे टीम छोड़ने के बारे में सोचना पड़ सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘सत्र अच्छा नहीं जाने पर आप भावुक हो सकते हो लेकिन जब तक मैं आईपीएल खेल रहा हूं मैं टीम को नहीं छोड़ूंगा। प्रशंसक, उनकी वफादारी लाजवाब है। ’’

आरसीबी के प्रति कोहली की भावनाओं पर प्रतिक्रिया करते हुए डिविलियर्स ने भी पिछले नौ वर्षों से प्रशंसकों के प्यार का जिक्र किया। कोहली आईपीएल की शुरुआत से ही आरसीबी की तरफ से खेल रहे हैं।

डिविलियर्स ने कहा, ‘‘यही मेरी स्थिति है। मैं कभी आरसीबी को नहीं छोड़ना चाहता लेकिन इसके लिये मुझे लगातार रन बनाते रहने होंगे। आपको पता है कि मैं कप्तान नहीं हूं। ’’

इन दोनों ने इस अवसर पर भारत और दक्षिण अफ्रीका की संयुक्त वनडे टीम का भी चयन किया। इस टीम में उन्होंने सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, जॉक कैलिस, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), युवराज सिंह, युजवेंद्र चहल, डेल स्टेन, जसप्रीत बुमराह और कैगिसो रबाडा को रखा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड