खेल की खबरें | मैं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करूंगा, रोहित और राहुल पारी का आगाज करेंगे: कोहली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को कहा कि वह आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) टी20 विश्व कप में पारी की शुरुआत करने के बजाय तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे, जबकि लोकेश राहुल और रोहित शर्मा सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभायेंगे।

दुबई, 18 अक्टूबर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को कहा कि वह आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) टी20 विश्व कप में पारी की शुरुआत करने के बजाय तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे, जबकि लोकेश राहुल और रोहित शर्मा सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभायेंगे।

कोहली 24 अक्टूबर को टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआती छह बल्लेबाजों के बारे में पूछे जाने पर साफ तौर पर कुछ कहने से बचते दिखे।

कोहली ने यहां इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच से पहले टॉस के समय कहा, ‘‘ आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) से पहले चीजें अलग थीं, अब शीर्ष क्रम पर लोकेश राहुल के अलावा किसी और को  देखना मुश्किल है। उस स्थान के लिए रोहित के बारे में दिमाग लगाने की जरूरत नहीं है। वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी है।  मैं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करूंगा। अभी यही एक खबर है जो टूर्नामेंट से पहले मैं आपको दे सकता हूं।’’

राहुल ने आईपीएल में पारी का आगाज करते हुए 628 रन बनाये थे और 30 छक्के लगाये थे। वह टूर्नामेंट के तीसरे सर्वोच्च स्कोरर थे।

कोहली ने कहा, ‘‘ पहले मैच (पाकिस्तान के खिलाफ) को लेकर हमारी योजना लगभग तैयार है।’’

इन दो अभ्यास मैचों का मकसद सभी को मैदान में उतरने का समय देना है क्योंकि वे एक छोटे से ब्रेक के बाद खेल शुरू करने वाले हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा हम इन मैचों में जितना संभव हो सके उतना अधिक खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं। हमारी कोशिश एक टीम के तौर पर कुछ ऊर्जा और लय हासिल करने की है। हम आईपीएल में अलग-अलग टीमों में थे।’’

आईपीएल काफी प्रतिस्पर्धी था लेकिन कोहली ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम से बड़ा कुछ भी नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें अतीत में सफलता मिली है। इसलिए हम वही ऊर्जा हासिल करना चाहते हैं, जब ग्यारह खिलाड़ी एक साथ हों तो क्षेत्ररक्षण सबसे अच्छी जगह है। स्तर और प्रतिस्पर्धा के मामले में आईपीएल काफी ऊपर है, लेकिन यह (राष्ट्रीय टीम) सर्वोपरि है। सभी की प्राथमिकता भारतीय क्रिकेट में है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह अपनी टीम के लिए सही प्रदर्शन करने से जुड़ा है। खिलाड़ी आईपीएल में अलग भूमिका निभाते हैं । अब राष्ट्रीय टीम के लिए जल्दी अपनी भूमिका में ढलना होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू