खेल की खबरें | मैं बहुत नर्वस था लेकिन हमने मिलकर यह किया, रविंद्र ने पटेल से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के खिलाफ पहला टेस्ट ड्रॅा कराने में अहम भूमिका निभाने वाले न्यूजीलैंड के भारतीय मूल के स्पिनर रचिन रविंद्र ने कहा कि वह अपनी गेंदबाजी को लेकर काफी नर्वस थे ।

कानपुर, 30 नवंबर भारत के खिलाफ पहला टेस्ट ड्रॅा कराने में अहम भूमिका निभाने वाले न्यूजीलैंड के भारतीय मूल के स्पिनर रचिन रविंद्र ने कहा कि वह अपनी गेंदबाजी को लेकर काफी नर्वस थे ।

बाईस वर्ष के रविंद्र और भारतीय मूल के ही ऐजाज पटेल (23 गेंद में दो रन) ने मिलकर 91 गेंदें खेली और 18 रन बनाये । जीत के लिये 284 रन की तलाश में न्यूजीलैंड ने नौ विकेट गंवा दिये थे लेकिन इन दोनों ने आखिरी विकेट नहीं गिरने दी ।

मुंबई में जन्मे पटेल पहली बार भारत में खेल रहे थे जिन्होंने तीन विकेट भी लिये । रविंद्र को विकेट नहीं मिला ।

पटेल ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के लिये रविंद्र का इंटरव्यू लिया । उन्होंने पूछा ,‘‘ मुझे अपना पहला टेस्ट याद है । मैं बहुत नर्वस था और गेंद हाथ में मिलने के समय मेरे हाथ काम रहे थे। तुम्हारा कैसा अनुभव था ।’’

अपना पहला टेस्ट खेलने वाले रविंद्र ने कहा ,‘‘ मैं भी गेंदबाजी को लेकर नर्वस था । पहली पारी में हमारे चार विकेट गिर चुके थे और मैं अगला उतरा था । मुझे बहुत बेचैनी हो रही थी लेकिन कुछ गेंद बाद ठीक हो गया ।’’

रविंद्र का पहला नाम रचिन भारत कें महान क्रिकेटरों सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ से प्रेरित है । उन्होंने कहा कि भारतीय प्रशंसकों के सामने खेलकर उन्हें अच्छा लगा ।

उन्होंने कहा ,‘‘ भारत के मशहूर क्रिकेटप्रेमियों के सामने खेलकर अच्छा लगा । मेरे कैरियर पर मेरे माता पिता का काफी प्रभाव रहा है । मुझे यकीन है कि वे गौरवान्वित होंगे । ’’

उन्होंने पटेल से कहा ,‘‘ भाई , हमने मिलकर यह कर दिखाया ।’’

उन्होंने आगे कहा ,‘‘ मुझे अपनी प्रक्रिया और अपने अभ्यास पर भरोसा था । दर्शक काफी शोर मचा रहे थे लेकिन तुमने भी संयम बनाये रखा । हम दोनों ने मिलकर एकाग्रता नहीं खोई और यह पल हम कभी नहीं भूल सकेंगे ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड