IPL 2023: मुझे लगता है कि आगामी आईपीएल में धोनी की विरासत का अंत होगा- मैथ्यू हेडन

पूर्व आस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन का कहना है कि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का जश्न शानदार तरीके से मनायेगा क्योंकि उनके करिश्माई कप्तान एमएस धोनी फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग में बतौर खिलाड़ी संभवत: अंतिम बार खेलेंगे.

मैथ्यू हेडन ( Photo Credit: Twitter)

नयी दिल्ली, 10 मार्च : पूर्व आस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden) का कहना है कि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का जश्न शानदार तरीके से मनायेगा क्योंकि उनके करिश्माई कप्तान एमएस धोनी फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग में बतौर खिलाड़ी संभवत: अंतिम बार खेलेंगे. पूर्व भारतीय कप्तान धोनी 2008 में लीग के शुरूआती चरण से सीएसके की कप्तानी कर रहे हैं और टीम को चार ट्रॉफियां दिला चुके हैं. हेडन ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से बात करते हुए कहा, ‘‘देखिये सीएसके सफलता के लिए अपने अलग और विशेष तरीके ढूंढने में सफल रही है. उनका दो साल टूर्नामेंट से बाहर रहना दुर्भाग्यपूर्ण रहा लेकिन इसके बाद उन्होंने वापसी करते हुए आईपीएल जीता जबकि इसकी उम्मीद नहीं थी. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘एम एसी धोनी का टीम को फिर से मजबूत करने, सुधार करने और इसके बिलकुल अलग ‘लुक’ देने का एक तरीका है, हालांकि टीम का अपने कुछ खिलाड़ियों पर भरोसा करने का ‘टैग’ लगा हुआ था क्योंकि उसने अपने ज्यादातर खिलाड़ियों को बरकरार रखा था. ’’ हेडन ने कहा, ‘‘एमएस धोनी के लिये मुझे लगता है कि विशेषकर यह साल कुछ विशेष रहेगा और वे इसका जश्न शानदार तरीके से मनायेंगे. मुझे लगता है कि यह एमएसी धोनी की विरासत का अंत होगा और वह अपने प्रशंसकों के लिए ‘स्टाइल’ से जाना चाहेंगे और प्रशंसक भी उन्हें ‘स्टाइल’ से समापन करते हुए देखना चाहेंगे. ’’ आईपीएल का आगामी चरण 31 मार्च से शुरू होगा. यह भी पढ़ें : NZ vs SL 1st Test Day 1, Stumps: दूसरे दिन न्यूजीलैंड का स्कोर 162/5, श्रीलंका अभी भी 193 रन से आगे

हेडन ने चेपक स्टेडियम में सीएसके की वापसी पर कहा, ‘‘2023 में आईपीएल शुरू होगा और पूरे भारत में कोविड-19 के बाद सभी स्टेडियमों में मैच खेले जायेंगे. यह शानदार होगा, समर्थकों की ‘येलो आर्मी’ (पीले रंग की टीशर्ट पहने) चेपक स्टेडियम में दिखेगी. ’’ उन्होंने कहा कि धोनी का यह आईपीएल में बतौर खिलाड़ी अंतिम अभियान होगा. उन्होंने कहा, ‘‘और उनके कप्तान एमएस धोनी यकीनन अंतिम बार चेपक स्टेडियम में अपने प्रशंसकों को ‘गुडबाय’ कहेंगे. यह उन क्षणों में से एक होगा जिसे भुलाया नहीं जा सकेगा. आप सोच भी नहीं सकते, वे कितनी संख्या में स्टेडियम में पहुंचेंगे. ’’ भारतीय टीम की अगुआई करते हुए धोनी देश को दो विश्व कप दिला चुके हैं, उन्होंने अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

एमएस धोनी की पत्नी साक्षी ने बेटी जीवा के साथ शिरडी में किए साईं बाबा के दर्शन, मेडिकल फंड में दान किए 7 लाख रुपये (Watch Video)

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड