देश की खबरें | मुझे लगता है कि मैं दबाव में बेहतर प्रदर्शन करती हूं: निशानेबाज राही सरनोबत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अपने दूसरे ओलंपिक खेलों की तैयारी कर रही भारतीय निशानेबाजी राही सरनोबत ने कहा कि वह टूर्नामेंटों में दवाब में रहना पसंद करती है क्योंकि इससे वह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती है।

नयी दिल्ली, आठ मई अपने दूसरे ओलंपिक खेलों की तैयारी कर रही भारतीय निशानेबाजी राही सरनोबत ने कहा कि वह टूर्नामेंटों में दवाब में रहना पसंद करती है क्योंकि इससे वह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती है।

सरनोबत भारत के उस 15 सदस्यीय दल में शामिल है जो 11 मई को जगरेब और फिर वहीं से तोक्यो खेलों के लिए रवाना होगा।

विश्व कप और एशियाई कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली सरनोबत ने भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि मैं दबाव में बेहतर प्रदर्शन करती हूं। मुझे इससे जिम्मेदारी का अहसास होता है और खुद से अधिक की उम्मीद होती है।’’

एशियाई स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज ने कहा, ‘‘ मैं वास्तव में दबाव में रहने का लुत्फ उठाती हूं क्योंकि इससे अपना सर्वश्रेष्ठ कर पाती हूं।’’

उन्होंने कहा कि 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी में पहले के प्रदर्शन ज्यादा मायने नहीं रखते है।

जर्मनी के कोच मुंखबायर दोरज्सुरेन के जाने के बाद सरनोबत हाई परफोर्मेंस कोच समरेश जंग की देख रेख में अभ्यास कर रही है। समरेश हालांकि भारतीय टीम के साथ क्रोएशिया दौरे पर नहीं जाएंगे जहां टीम को यूरोपीय चैम्पियनशिप (20 मई से छह जून) और आईएसएसएफ विश्व कप (22 जून से तीन जुलाई) में भाग लेना है।

सरनोबत ने कहा कि यह उनके लिए हालांकि चिंता की बात नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अपने जर्मन कोच के साथ काम कर रही थी लेकिन पिछले साल ओलंपिक के स्थगित होने उनका अनुबंध समाप्त हो गया । फिर मैंने समरेश भैया को बात-चीत शुरू की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर वह वहां नहीं रहेंगे तो भी ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। यह वास्तव में अलग तरह की स्थिति है। हमें सभी परिस्थितियों के लिए तैयार रहना होगा, हमें अपने दम पर अच्छा प्रदर्शन करना होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू