खेल की खबरें | कोविड-19 के चपेट में आने से मेरी ताकत कम हुई: अदिति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तोक्यो ओलंपिक में पदक की दौड़ में शामिल भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने शुक्रवार को तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा कि कोरोना वायरस के चपेट में  आने के बाद उनकी ताकत कम हुई है जिससे उनका खेल भी प्रभावित हुआ है।

तोक्यो, छह अगस्त तोक्यो ओलंपिक में पदक की दौड़ में शामिल भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने शुक्रवार को तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा कि कोरोना वायरस के चपेट में  आने के बाद उनकी ताकत कम हुई है जिससे उनका खेल भी प्रभावित हुआ है।

अदिति ने तीसरे दौर में पांच बर्डी और दो बोगी बनायी जिससे उनका  कुल स्कोर 12 अंडर का हो गया और वह तालिका में दूसरे स्थान पर है। अमेरिका की नैली कोर्डा उनसे तीन स्ट्रोक्स आगे है जिन्होंने इस दौर में दो अंडर 69 स्कोर किया ।

अदिति के पास ओलंपिक गोल्फ में देश के लिए पहला पदक जीतने का मौका है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का अंदाजा है कि देश को उनसे पदक की उम्मीद है लेकिन वह इस दबाव को फिलहाल नहीं लेना चाहती है।

उन्होंने बताया कि वह मई-जून में जब भारत आयी थी तो कोविड-19 के चपेट में आ गयी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं वीजा संबंधी काम के लिए भारत आयी थी लेकिन वहां कोविड-19 के चपेट में आ गयी। इस कारण मैं दो सप्ताह से अधिक समय के लिए वही रही।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि कोविड-19 के कारण मेरी ताकत कम हुई है। लंबी दूरी के होल में मेरा शॉट काफी पीछे रह जा रहा है। पहले भी होल से दूर रहता था लेकिन इतना दूर कभी नहीं था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जो होल अधिक दूर है वहां खेल में निरंतरता बरकरार नहीं रख पा रही हूं। पहले दौर की तुलना में इस (तीसरे) दौर में मेरी ‘पुटिंग’ (करीब से गेंद को होल में डालना) अच्छी नहीं थी।’’

ओलंपिक कार्यक्रम में 2016 में गोल्फ की वापसी के बाद, किसी भी भारतीय (पुरुष या महिला) ने पदक नहीं जीता है और अदिति को इस खिताब का मतलब अच्छे से पता है।

भारत की उम्मीदों के दबाव के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा, ‘निश्चित रूप से (वह दबाव महसूस करती हैं) लेकिन मैं इसके बारे में इतना नहीं सोच रही हूं। मुझे लगता है कि मैं इस सप्ताह कैसा भी करूं, लोगों ने गोल्फ के बारे में सुना है। इससे खेल लोकप्रिय हुआ है।

तोक्यो में कल और परसों खराब मौसम की आशंका है ऐसे में चौथे दिन के खेल को जल्दी शुरु किया जाएगा। अगर रविवार तक चौथे दौर (72 होल) का खेल पूरा नहीं हुआ तो तीसरे दौर (54 होल) के नतीजे पर विजेता का चयन होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड